Breaking News :
>>यूआरसीएमएस पोर्टल से राशन कार्ड सेवायें हुईं ऑनलाइन, अब घर बैठे बनेंगे नए कार्ड>>अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शीघ्र होगी शिक्षकों की तैनाती- डा. धन सिंह रावत>>महाराज ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा 3,67,995 की धनराशि का चैक>>मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई 12वीं की टॉपर अरीना रघुवंशी को फोन कर दी बधाई>>मुख्यमंत्री धामी से ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट>>किडनी स्टोन में बीयर पीना फायदेमंद या नुकसानदायक ? जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर>>मंत्री गणेश जोशी ने अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग पर चल रहे मरम्मत एवं सुधार कार्यों का किया निरीक्षण >>‘पति पत्नी और वो दो’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>जब अफसर खुद बने मिसाल : साइकिल से दफ्तर पहुंचे बंशीधर तिवारी>>देहरादून में स्कॉर्पियो से 1.55 करोड़ रुपये की नगदी बरामद, सीक्रेट केबिन में छिपाई थी रकम>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, तीन बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम सविन बंसल ने किए पंजीकरण निरस्त>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा
उत्तराखण्ड

चारधाम यात्रा मार्गों से तुरंत हटाएं मलबा: सीएस उत्पल कुमार सिंह

देहरादून। चार धाम यात्रा शुरू होने के बावजूद सड़कों की दुर्दशा पर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य की तल्ख टिप्पणी के बाद सरकार चेती है। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से यात्रा से जुड़े जिलों के जिलाधिकारियों एवं अन्य अधिकारियों से वार्ता की। उन्होंने यात्रा मार्गों को खुला व सुरक्षित रखने और मलबा हटाने की त्वरित व्यवस्था के निर्देश दिए। यूटिलिटी शिफ्टिंग को लेकर भी उन्होंने संबंधित महकमों की प्रगति का जायजा लिया।

चार धाम यात्रा पर ऑल वेदर रोड के निर्माण कार्य जारी रहने से कई स्थानों पर मलबा मुसीबत का सबब बन रहा है। मलबे का अपेक्षित गति से निस्तारण नहीं हो पा रहा है। मलबे की वजह से ही सड़कों के समतलीकरण के कार्य पर भी असर पड़ रहा है। बीते दिनों बदरीनाथ यात्रा से लौट रहीं राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने सड़कों की बदहाली पर सख्त नाराजगी जताते हुए यात्रा को कष्टकारी करार दिया था। राज्यपाल के इस रुख के बाद सरकार में भी हड़कंप है। सोमवार को सचिवालय में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित जिलाधिकारियों से चार धाम यात्रा मार्गों का हाल जाना। उन्होंने कहा कि यात्रियों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। ऑल वेदर रोड निर्माण कार्य की वजह से असुविधा को तुरंत दूर किया जाना चाहिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि यात्रियों की आवाजाही में सड़कों पर मलबा अवरोध नहीं बनना चाहिए। इसे तुरंत हटाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि ऑल वेदर रोड से आने वाले समय में यात्रियों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। वर्तमान में भी निर्माण कार्यों के साथ यात्रियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्गों पर बिजली के खंभों और पेयजल लाइनों की शिफ्टिंग का कार्य तेजी से किया जाना जरूरी है। बिजली के खंभों की शिफ्टिंग के कार्य पर उन्होंने संतोष जताया। यह कार्य तकरीबन 90 फीसद हो चुका है। इसीतरह पेयजल लाइनों को तेजी से शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!