Breaking News :
>>एमडीडीए बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार>>भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच जिला प्रशासन अलर्ट, सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा>>मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया राजनैतिक दलों से SIR पर फीडबैक>>सुरक्षा, सेवा और समर्पण का संगम : SDRF ने शंकराचार्य चौक पर लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर>>क्या वजन घटाने के लिए रोटी छोड़ना जरूरी है ? आइये जानते हैं क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने की वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा>>11 अगस्त को देहरादून में रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन>>राहुल-प्रियंका समेत विपक्षी नेताओं का संसद परिसर में प्रदर्शन, सरकार पर बोला हमला>>कॉमनवेल्थ 2026 के विजेताओं का सम्मान, खिलाड़ियों को खेल अकादमी खोलने की सलाह>>सलमान खान की दमदार एंट्री के साथ आया ‘बिग बॉस 20’ का टीजर, फैंस में बढ़ा उत्साह>>कांवड़ यात्रा केवल आस्था का नहीं, बल्कि सेवा और जनजागरण का भी महापर्व है : विजया रहाटकर>>सड़क सुरक्षा में जनभागीदारी जरूरी, सभी विभाग करें समन्वित प्रयास : डीएम>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा
उत्तराखण्डसामाजिक गतिविधियाँ

अर्पित फॉउन्डेशन द्वारा राजभवन में आयोजित समारोह में सेना के वीर जवानों की शहादत को किया गया नमन

आकाश ज्ञान वाटिका। 29 फ़रवरी, 2020, शनिवार। बृहस्पतिवार, 27 फ़रवरी को अर्पित फॉउन्डेशन ने राजभवन में सेना के वीर जवानों की शहादत को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

राजभवन में आयोजित इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य व विशिष्ट अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष माननीय श्री प्रेम चंद अग्रवाल व कैबिनेट मंत्री श्री नरेश बंसल ने शिरकत की।

अर्पित फॉउन्डेशन की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य के माध्यम से पुलवामा व कारगिल शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसडीआरएफ के वीर जवानों को उनके द्वारा किये गए साहसिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

[box type=”shadow” ]“शहीदों का सम्मान, राष्ट्र का सम्मान है। यह भी सत्य है कि बड़े से बड़ा सम्मान भी शहीदों के बलिदान का कर्ज नहीं चुका सकता है।” ——– राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य

[/box]

इस अवसर पर राज्यपाल ने शौर्य चक्र विजेता शहीद मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल की माता सरोज ढौंडियाल, शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट के पिता सुरेंद्र सिंह बिष्ट, शहीद मेजर प्रेम बहादुर थापा की पत्नी उर्मिला, ब्रिगेडियर गोविंद्र सिसोदिया, कर्नल राकेश राणा, स्व. मेजर भास्कर राय की माता श्रीमती नीता राय, कैप्टन देवी प्रसाद गोदियाल, स्व. सूबेदार राजदीप थापा की पत्नी श्रीमती सरस्वती देवी, स्व. हवलदार जयेंद्र सिंह की पत्नी श्रीमती मकानी देवी, स्व. नायब देवेन्द्र सिंह रावत की पत्नी श्रीमती शान्ति देवी, स्व. नायम कश्मीर सिंह की पत्नी श्रीमती सुभाषी देवी व एसडीआरआफ के जवानों को सम्मानित किया।

[box type=”shadow” ]सभी वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि व नमन, जिन्होंने अपनी जान दे दी परन्तु देश का ध्वज झुकने नहीं दिया।

उत्तराखण्ड एसडीआरएफ के सभी वीर जवानों को मेरी तरफ से शुभकामनायें। एसडीआरएफ टीम विनाशकारी प्रलय में भी राज्य की सुरक्षा के लिए चट्टान जैसी खड़ी रहती है एवं समय समय पर अति दुर्गम स्थानों में पहुँच कर सभी नागरिकों की जान बचाती है। अर्पित फॉउन्डेशन की अध्यक्षा श्रीमती हनी पाठक के माध्यम से केन्द्रीय मंत्री श्री रमेश पोखरियाल निशंक ने वीडियो के माध्यम से अपना सन्देश भेजा एवं सभी शहीदों को नमन किया। [/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!