Breaking News :
>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
उत्तराखण्ड

परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह की धरपकड़ जारी, इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया

वन आरक्षी परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह की धरपकड़ जारी है। एसओजी रुड़की ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें से एक आरोपित ने परीक्षा में नकल कराने की बात स्वीकारी है। पुलिस सूत्रों से यह बात सामने आई है। इनसे की गई पूछताछ के आधार पर अब अन्य जगहों पर भी एसओजी दबिश दे रही है। पुलिस इस मामले में एक सहायक कृषि अधिकारी व राज्य लोक सेवा आयोग के समीक्षा अधिकारी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

शुक्रवार को एसओजी रुड़की की टीम ने लोकेशन के आधार पर नकल गिरोह से जुड़े कुछ लोगों की धरपकड़ की। एसओजी रुड़की की टीम ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इन पर वन आरक्षी भर्ती परीक्षा में नकल कराए जाने का शक था। एसओजी की टीम ने इनसे घंटों तक पूछताछ की। सूत्रों ने बताया इनमें से एक आरोपित ने नकल कराने की बात स्वीकार की है। आरोपित रुड़की क्षेत्र के रहने वाले है। इस बावत रुड़की, देहरादून और पौड़ी  संयुक्त एसआइटी को भी जानकारी दी गई है।

गौरतलब है कि प्रदेश में 16 फरवरी को वन आरक्षी भर्ती परीक्षा आयोजित हुई थी। वन आरक्षी परीक्षा में नकल कराए जाने का मामला सामने आया था। इसके बाद प्रदेश में हड़कंप मच गया था। इस मामले में पौड़ी और रुड़की के मंगलौर में मुकदमे दर्ज हुए थे।

इस मामले में पुलिस ने नारसन स्थित ओजस कोचिंग सेंटर संचालक मुकेश सैनी निवासी हरचंदपुर को गिरफ्तार किया था, जबकि मामले से जुड़े सात आरोपितों की पुलिस तलाश कर रही है। इसके बाद भी पौड़ी पुलिस ने एक अन्य आरोपित को रुड़की से गिरफ्तार किया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!