Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्ड

अपोलो-मेडिक्स ने सीएमएस में सैनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाई

लखनऊ 23 जनवरी 2019ः पीरियड्स यानी माहवारी एक ऐसा विषय है जिसके संबंध में आज भी हमारे समाज में खुलकर बात नहीं की जाती है। आज भी पीरियड्स के संबंध में लोगों का ज्ञान आधा-अधूरा ही है। यह बात आज अपोलोमेडिक्स सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नीलम विनय ने सिटी मोन्टेसरी स्कूल की गोमतीनगर एक्सटेंशन शाखा में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम के दौरान की कही। इसके साथ ही अपोलो मेडिक्स और पन्थलासा एनजीओ की सीईओ व संस्थापक, मृणालिनी मित्रा ने स्कूल में सैनेटरी नैपकिन वैंडिग मशीन की स्थापना की।
अपोलोमेडिक्स सुपर स्पेशियलिटी हाॅस्पिटल के सह-संस्थापक डाॅ सुशील गट्टानी ने कहा कि आज भी लड़कियाँ मेडिकल स्टोर पर सैनेटरी नैपकिन माँगने पर संकोच करती है। इस मशीन का स्कूल में स्थापित करने का मुख्य उद्देश्य मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में लोगों को जागरूक करना और सामान्य रूप से समुदाय को संवेदनशील बनाना है कि “मासिक धर्म चक्र“ एक प्राकृतिक प्रक्रिया है और इसे एक निषेध के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। डा0 सुशील गट्टानी ने कहा कि सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनों को स्थापित होने से यहाँ की छात्रायें आपात स्थिति में सैनिटरी नैपकिन संकाय प्रभारी से पूछकर इसका प्रयोग कर सकेंगी।
वहीं अपोलो-मेडिक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नीलम विनय ने कहा कि  आज, लड़कियों को मासिक-धर्म की जानकारी स्कूल के टीचरों से, डॉक्टरों से, किताबों-पत्रिकाओं से, यहाँ तक कि इस पर बनी छोटी-छोटी फिल्मों से मिल जाती है। वास्तव में कुछ छात्राओं को अनियमित पीरियड्स की शिकायत होती है ऐसी आपात स्थिति में उन्हें इस वेंडिंग मशीन के होने से काफी लाभ मिलेगा। यह समय की आवश्यकता है और छात्राओं के बीच स्वच्छ व्यवहार इससे सुनिश्चित होगा। इसके माध्यम से हम स्कूल में महिलाओं और लड़कियों के बीच सुरक्षित और स्वच्छता संबंधी स्वच्छता प्रथाओं को बढ़ावा देने और मासिक धर्म के दौरान अनुपस्थिति को कम करने के  साथ-साथ संक्रमण को रोकना और स्वच्छता को बढ़ावा देना है।
मासिक धर्म को लेकर अधिकांश लोगों में जागरूकता आ चुकी है कि ये एक स्वाभाविक प्रक्रिया है और अब स्कूल परिसर में सैनेटरी नैपकिन मशीन लग जाने से इसका सीधा-सीधा लाभ यहाँ की छात्राओं और महिलाओं को मिलेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!