Breaking News :
>>कूड़े के ढेर से ‘नैनीताल जैसी फीलिंग’ तक, धामी विजन ने बदल दी मियांवाला के जौहड़ की तस्वीर>>मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण>>03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी>>पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश>>जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण>>30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच>>पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार>>देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण>>प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा>>लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान>>उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग>>गोरखपुर में असलहा तस्करी नेटवर्क की जांच का दायरा बढ़ा, 31 आरोपी नामजद>>13 घंटे तक धधकता रहा जयपुर का सेठी कॉम्प्लेक्स, भवन मालिक के खिलाफ FIR>>500 मीटर गहरी खाई में कार गिरने से दो की मौत, रात के हादसे के बाद शुक्रवार को निकाले गए शव>>भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी20 मुकाबले में 127 रनों से हराया, 3-0 से सीरीज की अपने नाम>>देहरादून में जन सेवा केंद्रों पर प्रशासन की छापेमारी, 4 केंद्र सील>>हरिपुर कालसी को मिली बड़ी आध्यात्मिक सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
राजनैतिक-गतिविधियाँ

दून में चार घंटे चलेगी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की क्लास

देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दो फरवरी को देहरादून में करीब चार घंटे पार्टीजनों के बीच बिताएंगे। इस दौरान वह टिहरी व हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रों के संयुक्त त्रिशक्ति सम्मेलन (बूथ पालक, अध्यक्ष व बूथ लेवल एजेंट-2) को संबोधित करने के साथ ही पार्टी पदाधिकारियों से लोस चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

यह भी माना जा रहा कि वह राज्य सरकार के अब तक के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड भी बांच सकते हैं। शाह के दौरे को देखते हुए प्रदेश भाजपा नेतृत्व इसे सफल बनाने में जुट गया है।

शाह दो फरवरी को 11 बजे से तीन बजे तक देहरादून में रहेंगे। इस दौरान वह त्रिशक्ति सम्मेलन को संबोधित करने के साथ ही दोनों लोस क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेंगे। वह पार्टी के प्रांतीय पदाधिकारियों के अलावा मुख्यमंत्री, मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, पार्टी के विस्तारकों से भी मुलाकात कर लोस चुनाव की तैयारियों के बारे में जानकारी लेंगे।

उनके दौरे के मद्देनजर प्रदेश भाजपा मुख्यालय में बैठक हुई। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, पार्टी के हिमाचल प्रभारी तीरथ सिंह रावत, विधायक, प्रदेश महामंत्री, उपाध्यक्ष, जिला इकाइयों के अध्यक्ष, लोस क्षेत्रों के विस्तारकों ने शिरकत की।

बैठक में त्रिशक्ति सम्मेलन को सफल बनाने के साथ ही दोनों लोस क्षेत्रों में चुनावी तैयारियों आदि के बारे में जानकारी ली गई। बाद में पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि त्रिशक्ति सम्मेलन में 17500 कार्यकर्ता भाग लेंगे, जो गंगोत्री से लेकर झबरेड़ा तक 28 विधानसभा क्षेत्रों के होंगे। ये विस क्षेत्र टिहरी व हरिद्वार लोस क्षेत्रों के अंतर्गत आते हैं।

बताया कि सम्मेलन के संबंध में सांसदों, विधायकों, जिला व मंडल अध्यक्षों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। दूरस्थ क्षेत्रों के कार्यकर्ता एक दिन पहले दून पहुंच जाएंगे, ताकि दो फरवरी को वे तय समय पर सम्मेलन में भागीदारी कर सकें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!