Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री
मनोरंजन

माँ बनने के बाद इतनी ख़ुश हैं भाभी जी, सौम्या टंडन ने अपने बेटे की तस्वीर पोस्ट की

मुंबई। प्रसिद्ध टीवी सीरियल ‘भाभी जी घर पर हैं’ फेम अनीता भाभी उर्फ सौम्या टंडन के घर खुशियां आई हैं। सौम्या ने प्रेग्नेंसी के कारण कई दिनों से छुट्टियां ली थी। वह शो पर भी नजर नहीं आ रही थी।  खबर है कि सौम्या ने बेबी ब्वॉय को जन्म दिया है।

अस्पताल से बाहर आने के बाद उन्होंने अपने पति देवेन्द्र सिंह और बेटे की तस्वीर को पोस्ट किया है l वो काफ़ी ख़ुश नज़र आ रही हैं l

भाबी जी घर पर हैं सीरियल में अहम किरदार अनीता भाभी का किरदार निभाने वाली सौम्या को लेकर खबर है कि सौम्या ने शुक्रवार को बेटे को जन्म दिया है और उनका पूरा परिवार इस बात से बेहद खुश है। सौम्या ने ट्विटर पर हाल ही में अपनी कई तस्वीरें पोस्ट की है जिसमें वह प्रेग्नेंसी ग्लो के साथ नजर आ रही हैं। वह अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर किस कदर खुश और उत्साहित हैं वह उनके हाल की तस्वीरों में देखा जा सकता है। जाहिर है कि यह उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी है।

बता दें कि सौम्या ने बैंकर देवेंद्र सिंह से शादी की है। उन्होंने लंबे समी तक शादी की खबर मीडिया में नहीं आने दी थी। लेकिन प्रेग्नेंसी के दौरान उन्होंने खुल कर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की।

हमने आपको कुछ महीनों पहले बताया था कि, छोटे परदे के हिट शो भाबी जी घर पर हैं की अनीता भाभी यानि सौम्या टंडन ने लोगों को खुशखबरी दी थी कि वो मां बनने वाली हैं और तब से लोग इस बात की चर्चा कर रहे थे कि कहीं वो शो छोड़ कर तो नहीं जाएंगी या उनकी जगह कोई दूसरा अनीता भाभी बनेगा। उस समय शो की निर्माता बिनैफर कोहली ने कहा था कि सौम्या का शो छोड़ कर जाने या उनकी जगह कोई नया चेहरा आने का सवाल ही नहीं उठता। सौम्या काफी प्रोफेशनल हैं और छुट्टी पर जाने से पहले वो लगातार काम कर रही हैं। उनके एपिसोड बैंक किये जा रहे हैं। वो अपने घर के पास ही शूट कर रही हैं और ज़्यादा काम कर रही हैं। अगर बच्चे के जन्म के बाद उन्हें ऐसा लगा कि वो घर और शूटिंग को एक साथ संभाल नहीं पाएंगी और वो आकर मुझसे इस बारे में कहेंगी तो जरूर उनकी बात को सम्मान दिया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!