Breaking News :
>>अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश>>जनता मिलन बना समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच, शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई से लोगों को मिल रही राहत>>मुख्यमंत्री धामी ने एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का किया शुभारंभ>>सुराज और जन-जन का विकास ही हमारी राजनीति का आधार- रेखा आर्या>>विकासनगर में ज्वैलरी शॉप चोरी का खुलासा, चार नेपाली आरोपी गिरफ्तार>>कोटद्वार हाईवे पर हाथियों का आतंक, तीन वाहन क्षतिग्रस्त; सड़क पर लगा लंबा जाम>>ई-कार एक्सपोर्ट में भारत की बड़ी छलांग, पहली तिमाही में विदेश भेजे 10,802 वाहन>>मोबाइल देखते-देखते सिरदर्द क्यों होता है? स्क्रीन के साथ ये आदतें भी हैं जिम्मेदार>>देहरादून में आज से एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी, 14 देशों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा>>‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 3 दिन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा>>बिहार के अशोकधाम मंदिर में मची भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल>>काशीपुर में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत>>उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, देहरादून-टिहरी में भारी बारिश का अलर्ट>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि>>उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने अन्य जनपदों के बन्दियों को जिला कारागार नैनीताल में निरूद्ध किये जाने हेतु अग्रिम आदेशों तक किया है प्रतिबन्धित

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार १६ सितम्बर, २०२०, नैनीताल (सूचना)। जिलाधिकारी एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री सविन बंसल ने वर्तमान में कोविड-19 संक्रमण के प्रसार पर नियंत्रण एवं जनपद नैनीताल हेतु जिला कारागार नैनीताल को घोषित कोरोना डिटेंशन सेंटर में दिये गये निर्देशानुसार चिकित्सकीय व्यवस्थायें सुनिश्चित किये जाने हेतु जनहित के दृष्टिगत अन्य जनपद के बन्दियों को जिला कारागार नैनीताल में निरूद्ध किये जाने हेतु अग्रिम आदेशों तक प्रतिबन्धित किया है। इस अवधि में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्क्रीनिंग एवं चिकित्सीय परीक्षण, सम्पर्क व्यक्ति की पहचान, प्राईमरी व्यक्तियों के कान्टेक्ट, प्राईमरी कान्टेक्ट के आईसोेलेशन, चिकित्सीय परीक्षण एवं आवश्यकतानुसार सैम्पल लिये जाने एवं सैम्पलों के प्राप्त परिणामों के आधार पर आंकलन किये जाने के उपरान्त प्रतिबन्धों में छूट प्रदान की जायेगी।
गौरतलब है कि जिला कारागार नैनीताल में निरूद्ध 70 विचाराधीन बन्दीगणो की आरटीपीसीआर जाॅच में 53 बन्दियों की रिपोर्ट कोरोना पाॅजीटिव पायी गयी थी। जिसके पश्चात जिलाधिकारी नैनीताल के आदेशानुसार इंसीडेंट रेस्पोंस सिस्टम के अन्तर्गत गठित इंसीडेंट रेस्पोंस टीम द्वारा जिला कारागार नैनीताल में रह रहे बन्दियों एवं व्यक्तियों के स्वास्थ्य हित में तथा आम जनमानस में कोविड-19 के प्रसार की प्रबल संभावना होने के दृष्टिगत एवं कोविड-19 के प्रसार की रोकथाम हेतु तत्काल प्रभाव से मुख्य धारा से पृथक किये जाने के साथ ही जिला कारागार परिक्षेत्र को अग्रिम आदेशों तक समस्त प्रकार की गतिविधियों को स्थगित रखते हुए किसी भी प्रकार के आवागमन हेतु बन्द किया जाना तथा अन्य जनपदों से आने वाले सिद्धदोष बन्दियों एवं निरूद्ध बन्दियों के जेल परिसर में आने पर भी सुरक्षा की दृष्टि से रोक लगाये जाने की संस्तुति की गयी थी।
शासन द्वारा जारी निर्देशानुसार प्रदेश में स्थित कारागारों में कोरोना वायरस से पीड़ित व्यक्तियों के जेल के अन्दर प्रवेश करने से पूरी जेल में सभी कैदियों में संक्रमण होने की सभावना को रोकने हेतु तत्काल प्रत्येक जनपद में कोरोना प्रीवेंटिव डिटेंशन सेंटर 100 से 200 क्षमता वाले चिन्हित कर खोले जाने तथा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किसी भी व्यक्ति को एक माह तक कोरोना प्रीवेंटिव डिटेंशन सेंटर में रखे जाने तथा तत्पश्चात कोरोना वायरस से पीड़ित न होने पर उसे जेल में शिफ्ट किये जाने हेतु कोरोना प्रीवेंटिव डिटेंशन सेंटर स्थापित किये गये हैं। महानिरीक्षक कारागार द्वारा जनपद नैनीताल हेतु जिला कारागार नैनीताल को कोरोना प्रीवेंटिव डिटेंशन सेंटर घोषित किया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!