Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी ने जिला गंगा सुरक्षा समिति से जुडे़ विभागों और अधिकारियों को निर्देशित कर गंगा सुरक्षा और इससे जुडे़ कार्यों की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार १६ सितम्बर, २०२०, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कैम्प कार्यालय से वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जिला गंगा सुरक्षा समिति से जुडे़ विभागों और अधिकारियों को निर्देशित किया कि गंगा सुरक्षा और इससे जुडे़ सीवरेज ट्रीटमेंट, पेयजल, बाढ़ सुरक्षा, सौन्दर्यीकरण, सड़क मरम्मत व सुधारीकरण, अतिक्रमण हटाने, कूड़ा व मृत पशुओं के अवशेष निस्तारण, सैनिटेशन, वृक्षारोपण और साफ-सफाई से सम्बन्धित कार्यों की प्रगति को तेजी से बढ़ायें।
जिलाधिकारी ने आई० एण्ड डी० एवं 26 एम०एल०डी०एस०टी०पी० के कार्यों की प्रगति का विवरण प्राप्त करते हुए निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई (गंगा) उत्तराखण्ड पेयजल निगम ऋषिकेश को निर्देशित किया कि इसका अवशेष कार्य तेजी से पूरा करें तथा वन विभाग के समन्वय से रम्भा नदी से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही भी पूर्ण करें। उन्होंने नगर निगम ऋषिकेश को आस्था पथ पर विद्युत व्यवस्था सुचारू करने के निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त नगर निगम के समस्त वार्डों में नियिमत स्वच्छता अभियान चलाने, कूड़ा उठाने तथा गंगा नदी में पूजा सामग्री और कूड़ा करकट डालने से रोकने के भी निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने उत्तराखण्ड जल संस्थान देहरादून को निर्देश दिये कि 31 अक्टूबर तक सभी 23 पेयजल योजनायें हस्तांतरित करें। उन्होंने कहा कि गंगा नदी में जा रहे गन्दे नालों की टेपिंग कार्यों में तेजी लाने के भरसक प्रयास किये जायें। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियन्ता सिंचाई खण्ड देहरादून को सौंग नदी के किनारे तटबन्धों के निर्माण कार्यों के साथ ही ग्राम पंचायत खदरी खड़क माफी के खादर क्षेत्र को सौंग नदी की बाढ से बचाव कार्य की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने मृतक पशुओं के अवशेष निस्तारण हेतु भूमि की उपलब्धता के सम्बन्ध में नगर निगम को डीएफओ के माध्यम से आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
उन्होंने उत्तराखण्ड जल संस्थान अनुरक्षण शाखा गंगा सब डिविजन ऋषिकेश को 6 एमएलडी लक्कड़ घाट सीवर संयोजन के अवशेष कार्य को पूरा करने, वन विभाग एवं नगर निगम को रम्भा क्षेत्र से अतिक्रमण हटवाने, उत्तराखण्ड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को पर्यावरण को दूषित करने वाली गतिविधियों की रोकथाम करने, लोक निर्माण विभाग को क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कार्यों में तेजी लाने तथा नगर निगम ऋषिकेश को प्लास्टिक के विरूद्ध भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
इस दौरान एनआईसी में प्रभागीय वनाधिकारी देहरादून राजीव धीमान, तहसील कार्यालय ऋषिकेश से उप जिलाधिकारी ऋषिकेश वरूण चैधरी, नगर निगम ऋषिकेश, जल संस्थान, पेयजल निगम, सिंचाई, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, लोक निर्माण विभाग आदि गंगा सुरक्षा समिति से जुड़े आर.डी. जुगलान सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!