Breaking News :
>>अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश>>जनता मिलन बना समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच, शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई से लोगों को मिल रही राहत>>मुख्यमंत्री धामी ने एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का किया शुभारंभ>>सुराज और जन-जन का विकास ही हमारी राजनीति का आधार- रेखा आर्या>>विकासनगर में ज्वैलरी शॉप चोरी का खुलासा, चार नेपाली आरोपी गिरफ्तार>>कोटद्वार हाईवे पर हाथियों का आतंक, तीन वाहन क्षतिग्रस्त; सड़क पर लगा लंबा जाम>>ई-कार एक्सपोर्ट में भारत की बड़ी छलांग, पहली तिमाही में विदेश भेजे 10,802 वाहन>>मोबाइल देखते-देखते सिरदर्द क्यों होता है? स्क्रीन के साथ ये आदतें भी हैं जिम्मेदार>>देहरादून में आज से एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी, 14 देशों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा>>‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 3 दिन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा>>बिहार के अशोकधाम मंदिर में मची भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल>>काशीपुर में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत>>उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, देहरादून-टिहरी में भारी बारिश का अलर्ट>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि>>उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

गौलापार स्टेडियम, मिनी स्टेडियम हल्द्वानी तथा रामनगर कन्वेंशन सेंटर में ऑक्सीजन इनेबल्ड बेड्स में की संख्या में होगी वृद्धि, जानिए बेड्स की संख्या

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार १६ सितम्बर, २०२०, हल्द्वानी (सूचना)। जनपद में कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने गौलापार स्टेडियम, मिनी स्टेडियम हल्द्वानी तथा रामनगर कन्वेंशन सेंटर में ऑक्सीजन सक्षम बिस्तर (ऑक्सीजन इनेबल्ड बेड्स) में व्यापक रूप से वृद्धि किये जाने का निर्णय लिया है। जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने 200 बेड्स गौलापार स्टेडियम, 200 बेड्स मिनी स्टेडियम तथा 150 बेड्स रामनगर कन्वेंशन सेंटर में बढ़ाये जाने हेतु तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश अधिशासी अभियंता लोनिवि को दिए। उन्होंने तीनों स्थानों में नर्सिंग स्टेशनों की स्थापना के निर्देश दिए देते हुए कहा कि नर्सिंग स्टेशन में 6 से 8 व्यक्तियों के बैठने की व्यवस्था, दवाईयाॅ आदि रखने हु रैक के साथ ही आगे की तरफ पारदर्शी शीशे लगे होने चाहिए।
जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने तीनो स्थानों पर स्थापित किये जाने वाले बेड्स हेतु 200 ऑक्सीजन सिलेण्डर, कन्सनट्रेटर (सान्द्रक) महानिदेशक चिकित्सा से प्राप्त करने हेतु तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिए। इसके साथ ही 500 ऑक्सीजन सिलेण्डर तथा सिलेण्डर के साथ प्रयुक्त होने वाले अन्य महत्वपूर्ण उपकरण जिला स्तर पर तुरन्त क्रय किये जाने के भी निर्देश सीएमओ को दिए। जिलाधिकारी ने सीएमओ को स्पष्ट निर्देश दिए कि इस बात पर विशेष ध्यान दिया जाये कि खाली ऑक्सीजन सिलेण्डरों का तत्काल भरवाया जाना सुनिश्चित करें ताकि मरीजों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न न हो। जिलाधिकारी ने ऑक्सीजन की आपूर्ति निरन्तर बनाये रखने के लिए यह भी निर्देश दिए कि स्थापित बेड्स के सापेक्ष उतने ही भरे हुए ऑक्सीजन सिलेण्डर अतिरिक्त रूप से 24×7 (प्रतिदिन 24 घण्टे) की तर्ज पर संचित रखे जायें तथा भुगतान सम्बन्धी समस्त औपचारिकतायें समयान्तर्गत पूरी की जाये।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मरीजों को आवश्यक दवाईयां, इन्जेक्शन तथा भोजन पैकेट के वितरण का दायित्व सीएमओ द्वारा तैनात किये गये नर्सिंग स्टाॅफ का होगा। मरीजों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उचित भोजन सही समय पर उपलब्ध कराया जाये। उन्होंने मरीजों को समय से भोजन उपलब्ध कराने हेतु अतिरिक्त स्टाॅफ की व्यवस्था करने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिए।
जिलाधिकारी ने गौलापार स्टेडियम में प्रशासनिक व्यवस्थाओं के लिए नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी को तथा चिकित्सा व्यवस्थाओं हेतु अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ० रश्मि पन्त को नोडल अधिकारी बनाया। इसके साथ ही मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में प्रशासनिक व्यवस्थाओं के लिए उप जिलाधिकारी हल्द्वानी को तथा चिकित्सा व्यवस्थाओं हेतु अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ० रश्मि पन्त को नोडल अधिकारी बनाया। रामनगर कन्वेंशन सेंटर में प्रशासनिक व्यवस्थाओं हेतु उप जिलाधिकारी रामनगर को तथा चिकित्सा व्यवस्थाओं हेतु अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ० तरूण कुमार टम्टा को नोडल अधिकारी बनाया।
जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने सफाई, वाहन, आवश्यक स्टाॅफ, सुरक्षा, विद्युत, पेयजल, खाद्य व्यवस्था आदि की जिम्मेदारी सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को सौंपी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!