Breaking News :
>>ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात>>आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग>>7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप>>उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास>>नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद>>सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज>>भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह>>बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग>>डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प>>आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
उत्तराखण्ड

प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की घोषणा जल्द

प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की घोषणा जल्द हो सकती है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने दिल्ली में डेरा डाल दिया है। माना जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की पैरवी ने असर दिखाया तो प्रस्तावित जंबो कार्यकारिणी में कटौती की जा सकती है।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ढाई साल से ज्यादा वक्त से पुरानी कार्यकारिणी से ही काम चला रहे थे। बीती 17 दिसंबर को पार्टी हाईकमान से हरी झंडी मिलने के बाद तकरीबन 430 सदस्यीय जंबो कार्यकारिणी भंग कर दी गई थी। इसके बाद से ही नई कार्यकारिणी की घोषणा के आसार बने हुए हैं।

पहले पंचायत चुनाव के मद्देनजर नई कार्यकारिणी का गठन टल गया था। इसके बाद नागरिकता संशोधन कानून के देशव्यापी विरोध कार्यक्रमों में पार्टी हाईकमान समेत केंद्रीय नेताओं की व्यस्तता के चलते नई कार्यकारिणी का गठन टलता चला गया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह बीते रोज दिल्ली पहुंच चुके हैं। अपने प्रस्तावित तीन दिनी दिल्ली दौरे में वह केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। दरअसल नई कार्यकारिणी का आकार जंबो रहने के संकेत मिल चुके हैं। सूत्रों की मानें तो 142 सदस्यीय नई कार्यकारिणी का आकार कम किए जाने पर प्रदेश अध्यक्ष का जोर है।

प्रदेश अध्यक्ष की चली तो नई कार्यकारिणी का आकार 70 तक सिमट सकता है। हालांकि वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव की चुनौती देखते हुए प्रदेश में कांग्रेस के दिग्गजों की ओर से कार्यकारिणी का आकार बड़ा रखने की ही अंदरखाने पुरजोर पैरवी की जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह के बीच नई कार्यकारिणी के मुद्दे को लेकर बैठक हो चुकी है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन केसी वेणुगोपाल के साथ जल्द बैठक में कार्यकारिणी के आकार पर फैसला मुमकिन है। प्रीतम सिंह की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मिलने के लिए भी वक्त मांगा गया है। ऐसे में कार्यकारिणी के गठन की संभावना बढ़ गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!