Breaking News :
>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक>>दहेज की माँग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त
देश

पाकिस्‍तान को करारा जवाब देने में नहीं हिचकेंगे: आर्मी चीफ नरवाणे

दिल्‍ली कैंट स्‍थित आर्मी परेड ग्राउंड (Army Parade Ground) में आर्मी डे के मौके पर बुधवार को समारोह जारी है। इस अवसर पर आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवाणे के हाथों जवानों को सम्‍मानित किया गया। अपने संबोधन में आर्मी चीफ नरवाणे ने कहा, ‘जम्‍मू कश्‍मीर से अनुच्‍छेद 370 (Article 370) को हटाना ऐतिहासिक फैसला है। इससे कश्‍मीर को भारत से जोड़ने में मदद मिली है।’ उन्‍होंने आगे कहा, ‘पाकिस्‍तान के साथ प्रॉक्‍सी वार (Proxy War) जारी है। पाकिस्‍तान को जवाब देने से पीछे नहीं हटेंगे और न ही कोई हिचक होगी। देश में शांति के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।’

आर्मी चीफ ने पाक को दी चेतावनी

आर्मी चीफ ने सेना दिवस पर अपने संबोधन में पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है। उन्‍होंने कहा कि हमारे पास आतंकवाद व इसे बढ़ावा देने वालों के लिए हमारे पास बहुत विकल्प हैं साथ ही इसके खिलाफ हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति है। उन्‍होंने सेना को आश्‍वासन दिया और कहा, ‘आपकी आवश्‍यताओं को सरकार पूरा करेगी। असम राइफल्‍स वे सेना के कारण ही पूर्वोत्तर राज्‍यों में सुधार है।’

पहली भारतीय महिला ‘परेड एडज्‍यूटेंट’

भारतीय सेना दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी सेना है। मौके पर आर्मी चीफ ने परेड का निरीक्षण किया। इस मौके पर परेड की कमान भारतीय सेना की कैप्‍टन व परेड एडज्‍यूटेंट के तौर पर पहली भारतीय महिला तान्‍या शेरगिल ने संभाली है। बता दें कि परेड के लिए जिम्‍मेदार ‘परेड एडजुटेंट’ होता है। उन्होंने बताया कि अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी, चेन्नई से मार्च 2017 में कमीशन प्राप्त करने वाली शेरगिल ने इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार में स्नातक किया है।

शहीदों को दी श्रद्धांजलि

इससे पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्‍टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत (General Bipin Rawat), आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवाणे (Army Chief General Mukund Narwane) , चीफ ऑफ द एयर स्‍टाफ एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया (RKS Bhadauria) और नेवी चीफ एडमिरल करमबीर सिंह (Navy Chief Admiral Karambir Singh) ने आर्मी डे (Army Day) के मौके पर नेशनल वॉर मेमोरियल (National War Memorial) पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

पीएम मोदी ने किया ट्वीट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना दिवस पर शुभकामनाएं दी और ट्वीट कर सेना को प्रोत्‍साहित किया। उन्‍होंने ट्वीट कर कहा, ‘हमारी सेना अपनी वीरता के लिए जानी जाती है। अपने मानवता के लिए भी इनका सम्‍मान होता है। जब भी लोगों को मदद की जरूरत होती है, हमारी सेना वहां पहुंच जाती है और हर संभव सहायता करती है।’

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!