Breaking News :
>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
मनोरंजन

‘तानाजी’ की नॉनस्टॉप कमाई, 100 करोड़ के पार

अजय देवगन की फ़िल्म तानाजी- द अनसंग वॉरियर ने मंगलवार को तो धमाका ही कर दिया। नॉन हॉलीडे पर भी तानाजी ने कमाई का अम्बार लगा दिया और ओपनिंग डे से भी अधिक अपने खाते में डाल लिये। तानाजी पहले हफ़्ते में 100 करोड़ क्लब में दाखिल हो जाएगी।

मंगलवार को तानाजी ने 15.28 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया, जिसके साथ फ़िल्म का 5 दिनों का कलेक्शन अब 90.96 करोड़ हो चुका है। यानि 100 करोड़ क्लब में पहुंचने के लिए फ़िल्म को सिर्फ़ 9.04 करोड़ की दरकार है। वर्किंग वीक में फ़िल्म की रफ़्तार देखते हुए माना जा रहा है कि यह आंकड़ा आज (बुधवार) को हासिल कर लेगी।

मकर संक्रांति की छुट्टी होने की वजह से माना जा रहा है कि 100 करोड़ का पड़ाव आज पार हो जाएगा। 10 जनवरी को रिलीज़ हुई तानाजी ने शुक्रवार को 15.10 करोड़ की ओपनिंग ली थी। मंगलवार की कमाई इससे अधिक है। वहीं, शनिवार को फ़िल्म ने 20.57 करोड़ और रविवार को 26.26 करोड़ का कलेक्शन किया था।

तानाजी- द अनसंग वॉरियर वीक डेज़ में भी कमाल का प्रदर्शन कर रही है। फ़िल्म सिंगल स्क्रींस के साथ मल्टीप्लेक्स में भी पूरे दमख़म से चल रही है। इस प्रदर्शन को देखते हुए तानाजी से 200 करोड़ की उम्मीद की जाने लगी है। आने वाले हफ़्ते में कोई बड़ी फ़िल्म नहीं है, जिससे तानाजी के पास कलेक्शंस बढ़ाने का पूरा मौक़ा है। ओम राउत निर्देशित तानाजी में अजय देवगन के साथ काजोल और सैफ़ अली ख़ान मुख्य किरदारों में हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!