Breaking News :
>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
उत्तराखण्ड

जनहित कार्यों की रीढ़ बनेगी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां- रेखा आर्या

7 जनपदों में नवनियुक्त 2258 कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को दिए नियुक्ति पत्र

हरिद्वार में आयोजित हुआ नियुक्ति पत्र वितरण समारोह

हरिद्वार। गुरुवार को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने 7 जनपदों में चयनित की गई 2258 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। यह आयोजन हरिद्वार में ऋषिकुल राजकीय आयुर्वैदिक महाविद्यालय स्थित सभागार में किया गया और 6 जनपदों से अधिकारी व नवनियुक्त महिलाएं ऑनलाइन माध्यम से जुड़े।

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने हाल ही में पूरे प्रदेश में 6330 आंगनबाड़ी सहायिकाओं और 722 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों यानी कुल मिलाकर 7052 पदों पर भर्ती की है ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री का पद सिर्फ रोजगार का एक माध्यम नहीं बल्कि यह सेवा का एक बड़ा अवसर है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश में पहली बार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं की भर्ती ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई और इस पूरी प्रक्रिया को सिर्फ 3 महीने के समय में पूरा कर लिया गया।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि अब विभाग में आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिका के रूप में उच्च शिक्षित लड़कियां और महिलाएं आ रही हैं, जिससे निश्चित रूप से विभाग की कार्य क्षमता और कुशलता में बढ़ोतरी होगी। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि पहली बार हुई ऑनलाइन भर्ती प्रक्रिया में सत प्रतिशत पारदर्शिता के साथ नियुक्तियां करके प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति में एक और आयाम जोड़ दिया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस प्रक्रिया में जितने पदों पर विभिन्न आपत्तियों के चलते अभी तक नियुक्ति पत्र नहीं दिए गए हैं उनका निस्तारण भी जल्द से जल्द करें।

एक साथ कुल सात जनपदों हरिद्वार, बागेश्वर, चमोली, चम्पावत, पिथौरागढ़, उधमसिंह नगर, उत्तरकाशी में कुल 245 आंगनवाड़ी और 2013 सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र मिले।

इस आयोजन में विभिन्न जनपद मुख्यालयों से विधायक डीडीहाट बिशन सिंह चुफाल, विधायक लोहाघाट खुशहाल सिंह, विधायक रूद्रपुर शिव अरोड़ा, राज्यमंत्री श्याम नारायण पांडेय, राज्यमंत्री गणेश सिंह भंडारी, मेयर हरिद्वार किरण जैसल, मेयर पिथौरागढ़ कल्पना, नगर पालिका अध्यक्ष चम्पावत प्रभा पांडेय, उपनिदेशक विक्रम सिंह, हरिद्वार जिला कार्यक्रम अधिकारी सुलेखा आदि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!