Breaking News :
>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक>>दहेज की माँग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त
मनोरंजन

अमिताभ बच्चन इस एक्टर के साथ करने जा रहे हैं ये मिस्ट्री काम, अबतक कभी नहीं किया था

मुंबई. अमिताभ बच्चन अपनी आने वाली फिल्म झुंड को लेकर उत्साहित हैं. अब उनकी एक और नयी फिल्म की घोषणा हुई है. इस बार वह इमरान हाशमी के साथ एक नयी फिल्म करने जा रहे हैं. इस फिल्म का निर्देशन रूमी जाफरी करने जा रहे हैं.

लंबे समय के बाद रूमी किसी हिंदी फिल्म में निर्देशन के लिए जुड़ रहे हैं. यह पहली बार होगा जब इमरान हाशमी और अमिताभ बच्चन एक साथ आयेंगे. फिल्म अगले साल 21 फरवरी को रिलीज़ होगी. फिलहाल फिल्म का शीर्षक तय नहीं किया गया है. रूमी जाफरी ने इस बारे में एक स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा है कि एक फिल्म सभी के समान मेहनत से बनती है. खासतौर से जब कैमरे के सामने अच्छे एक्टर्स हों तो सभी की क्रिएटिव मेहनत काम आती है. उन्हें पूरी उम्मीद है कि यह एक बेहतरीन फिल्म होगी.

इस बारे में निर्माता आनंद पंडित का कहना है कि मेरी और अमिताभ बच्चन की दोस्ती लंबे समय से चली आ रही है. मैंने आज तक कोई ऐसा कलाकार नहीं देखा है, जो इस स्किल और कमिटमेंट के साथ काम करता हो. यह मेरे लिए गर्व की बात है कि मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिल रहा है.

वहीं इमरान के बारे में उन्होंने स्टेटमेंट में कहा है कि वह बेहतरीन एक्टर हैं और दोनों को पहली बार साथ लेकर काम करना एक अच्छा अनुभव होगा. यह फिल्म थ्रिलर मिस्ट्री होगी. फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू होगी. 10 मई से फिल्म फ्लोर पर जाएगी. फिल्म में अनु कपूर भी अहम् भूमिका में होंगे.

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!