Breaking News :
>>देहरादून के 7 संवेदनशील स्थानों पर एक साथ हुई मॉकड्रिल>>पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें- मुख्यमंत्री>>मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश>>पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार>>लाल पुल बस दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच, एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>बरसात से क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, तत्काल पुनर्निर्माण के दिए निर्देश>>हेल्दी डाइट के बावजूद भी क्यों बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल? जानें इसके कारण>>ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई- डीएम>>अखिल अक्किनेनी की ‘लेनिन’ का दमदार ट्रेलर रिलीज>>कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए सख्त निर्देश>>मसूरी में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, दो भवन किए सील>>‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ के अवसर पर प्रदेश के 38 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को किया गया सम्मानित>>हरेला महाअभियान की तैयारियों में जुटा प्रशासन>>“अन कलेक्टेबल” श्रेणी में दर्ज मतदाताओ की बीएलए के संग पुनः जांच करें बीएलओ- सीईओ>>भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज>>मानसून आपदा से निपटने की तैयारियों का होगा व्यापक परीक्षण>>32 वर्ष 6 माह की गौरवपूर्ण सेवा के बाद आईजी करण सिंह नगन्याल सेवानिवृत्त>>‘जय हिंद जय सिंध’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी>>4 जुलाई को ऋषिकेश आईडीपीएल मैदान में लगेगा वृहद बहुउद्देशीय शिविर>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले उत्तराखण्ड सब एरिया के डिप्टी जीओसी
ताज़ा खबरेंविदेश

अमेरिका ने काबुल में मौजूद अपने जवानों के ऊपर ISIS के आतंकियों के हमले का खतरा बताया

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 अगस्त 2021, सोमवार,  वाशिंगटन। अमेरिका के राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवान ने आगाह किया है कि इस्‍लामिक स्‍टेट (आइएसआइएस) काबुल में मौजूद उनके जवानों पर हमला कर सकते हैं। उन्‍होंने सीधेतौर पर अपने जवानों को आइएस से खतरा बताया है। उन्‍होंने कहा कि ये खतरा काफी बड़ा है। इसलिए अमेरिका अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी को लेकर हर संभव उपायों का इस्‍तेमाल करना चाहता है।

न्‍यूयार्क टाइम्‍स की खबर के मुताबिक अमेरिकी एनएसए ने ये बात एक चैनल से हुई बातचीत में कही है। उनसे पूछा गया था कि काबुल एयरपोर्ट पर जिस तरह की भीड़ दिखाई दे रही है, उसमें उन्‍हें क्‍या कहीं आतंकी हमले की आशंका दिखाई देती है।

यूएस एनएसए के अलावा अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने भी इसी तरफ इशारा किया है। जो बाइडन ने व्‍हाइट हाउस में हुई प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि वो जानते हैं कि आतंकी इस मौके का फायदा उठा सकते हैं। उन्‍होंने ये भी कहा कि आतंकी आम लोगों को निशाना बना सकते हैं कि।

इसके अलावा उनके निशाने पर अमेरिकी जवान भी हैं। इसलिए अमेरिका हर वक्‍त पूरी सतर्कता बरत रहा है। वो किसी भी तरह से इस आशंका को खत्‍म करना चाहता है। इस्‍लामिक स्‍टेट के आतंकियों के खतरे की आशंका के मद्देनजर उन्‍होंने अमेरिकी दूतावास और वहां मौजूद अमेरिकियों को भी सतर्क किया है। उन्‍होंने कहा है कि अमेरिकी अफगानिस्‍तान की यात्रा न करें। इसके अलावा जो वहां पर मौजूद हैं वो एयरपोर्ट के गेट पर भी न एकत्रित हों।

अमेरिका ने कहा है कि तालिबान के आने के बाद समस्‍या गंभीर हो चुकी हे। वहां पर कई आतंकी संगठन हैं। इनके तालिबान के साथ अलग-अलग संबंध हैं। तालिबान वर्ष 2001 से पहले तक अलकायदा का सहयोगी संगठन था।

वहीं अब तालिबान ने काबुल पर कब्‍जे के बाद आइएस और दूसरे संगठनों के आतंकियों को जेलों से रिहा कर दिया है। इन सभी ने तालिबान का साथ देने का भी वादा किया है। आने वाले समय में हालात और खराब हो सकते हैं।

गौरतलब है कि तालिबान ने 15 अगस्‍त को काबुल पर कब्‍जा किया था।

इसके बाद से एक तरफ तालिबान अंतरराष्‍ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर काम करने की बात कह रहा है वहीं दूसरी तरफ वो आंतकियों को रिहाई भी दे रहा है। इतना ही नहीं वो अंतरराष्‍ट्रीय समुदाय को ये भी धमकी दे रहा है कि वो उनके खिलाफ सैन्‍य अभियान चलाने की गलती न करे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!