Breaking News :
>>देहरादून के 7 संवेदनशील स्थानों पर एक साथ हुई मॉकड्रिल>>पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें- मुख्यमंत्री>>मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश>>पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार>>लाल पुल बस दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच, एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>बरसात से क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, तत्काल पुनर्निर्माण के दिए निर्देश>>हेल्दी डाइट के बावजूद भी क्यों बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल? जानें इसके कारण>>ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई- डीएम>>अखिल अक्किनेनी की ‘लेनिन’ का दमदार ट्रेलर रिलीज>>कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए सख्त निर्देश>>मसूरी में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, दो भवन किए सील>>‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ के अवसर पर प्रदेश के 38 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को किया गया सम्मानित>>हरेला महाअभियान की तैयारियों में जुटा प्रशासन>>“अन कलेक्टेबल” श्रेणी में दर्ज मतदाताओ की बीएलए के संग पुनः जांच करें बीएलओ- सीईओ>>भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज>>मानसून आपदा से निपटने की तैयारियों का होगा व्यापक परीक्षण>>32 वर्ष 6 माह की गौरवपूर्ण सेवा के बाद आईजी करण सिंह नगन्याल सेवानिवृत्त>>‘जय हिंद जय सिंध’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी>>4 जुलाई को ऋषिकेश आईडीपीएल मैदान में लगेगा वृहद बहुउद्देशीय शिविर>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले उत्तराखण्ड सब एरिया के डिप्टी जीओसी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

विधानसभा सत्र में कांग्रेस ने सरकार को घेरने के लिए तैयार की रणनीति

  • हर दिन नए मुद्दे पर लाएंगे काम रोको प्रस्ताव

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 अगस्त 2021, सोमवार,  देहरादून। विधानसभा सत्र में मुख्य विपक्ष कांग्रेस ने सरकार को घेरने के लिए रणनीति तैयार कर ली है।

सबसे पहले कांग्रेस कोरोना संक्रमण के दौरान स्वास्थ्य प्रबंधन की विफलता के मसले पर सरकार को घेरेगी। इसके अलावा हर दिन एक नए मुद्दे पर नियम 310 (सभी काम रोक कर विषय पर चर्चा) का प्रस्ताव लाया जाएगा।

कांग्रेस भू-कानून और देवस्थानम बोर्ड पर प्राइवेट मेंबर बिल भी लाएगी। इस पर चर्चा न होने की सूरत में कार्य स्थगन के लिए इसे नियम 58 के तहत उठाया जाएगा।

रविवार को नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस विधानमंडल दल की बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि कांग्रेस कोरोना, महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, कर्मचारियों के मसले, मनरेगा, उपनल कर्मियों व पुलिस की ग्रेड पे के मसले को पुरजोर तरीके से सदन में उठाएगी। कांग्रेस सदन को चलाने में पूरा सहयोग करेगी।

प्रश्नकाल में जनता से जुड़े मसलों पर सरकार से विस्तृत जवाब मांगा जाएगा।

बैठक की जानकारी देते हुए नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भू कानून और देवस्थानम बोर्ड को लेकर कांग्रेस सदन में विस्तृत चर्चा के लिए प्राइवेट मेंबर बिल भी लेकर आएगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने इन मुद़्दों से भागने की कोशिश की तो फिर इन्हें कार्य स्थगन के प्रस्ताव के रूप में सदन में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने साढ़े चार साल के कार्यकाल में आमजनता का जीना मुहाल किया हुआ है।

कांग्रेस के पास सरकार को घेरने के लिए कई मुद्दे हैं। कांग्रेस सदन में सरकार की नाकामियों को भी पुरजोर तरीके से उठाते हुए हर सवाल का जवाब मांगेगी।

बैठक में विधायक करण माहरा, ममता राकेश, फुरकान अहमद, राजकुमार व आदेश चौहान मौजूद थे।

विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल, काजी निजामुद्दीन, मनोज रावत और हरीश धामी विभिन्न कारणों से बैठक में उपस्थित नहीं हो पाए। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव हरीश रावत भी बैठक में शामिल हुए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!