Breaking News :
>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम>>उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल>>मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग एक) सम्पन्न>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट>>टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी : मुख्यमंत्री धामी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

अयोध्या में राम मंदिर तक जाने वाली सड़क का नाम रखा जायेगा ‘कल्याण सिंह मार्ग’

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 अगस्त 2021, सोमवार,  लखनऊ। देश में आदर्श तथा मूल्यों की राजनीति करने वाले उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा राजस्थान व हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के कद का लोगों को अब अहसास हो रहा है।

शनिवार को उनके निधन के बाद से अब तक लोगों की आंखों में आंसू थमने का नाम नहीं रहे हैं। उनके अंतिम दर्शन के साथ ही श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा है। इसी बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा काम किया है।

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने पांच जिलों में सड़कों का नाम पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह मार्ग करने का फैसला किया है। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण विभाग के मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पांच जिलों राजधानी लखनऊ के साथ अयोध्या, प्रयागराज, अलीगढ़ तथा बुलंदशहर में एक-एक सड़क अब कल्याण सिंह के नाम पर होगी। इसके साथ ही अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर तक जाने वाली सड़क का नाम कल्याण सिंह मार्ग होगा।

राम मंदिर आंदोलन में स्वर्गीय कल्याण सिंह का बलिदान किसी से छिपा नहीं है। राम मंदिर के लिए उन्होंने सीएम की कुर्सी तक छोड़ दी थी। राम मंदिर आंदोलन में उनके योगदान को देखते हुए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब उनके इस बलिदान के लिए सरकार ने उन्हें खास सम्मान दिया है। यूपी की कई सड़कें अब कल्याण सिंह मार्ग के नाम से जानी जाएंगी।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर तक जाने वाले सड़क का नाम कल्याण सिंह मार्ग रखा जायेगा। उन्होंने बताया कि इसको लेकर अब लोक निर्माण विभाग जल्द कागजी प्रक्रिया को पूरी करेगा।

अधिकारियों को भी इस बाबत जल्द प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार कल्याण सिंह की कर्मभूमि माने जाने वाले अलीगढ़ में एयरपोर्ट का नामकरण भी कल्याण सिंह एयरपोर्ट कर सकती है।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि स्वर्गीय बाबू जी ने राम मंदिर के लिए सत्ता छोड़ दी परंतु कारसेवकों पर गोली नहीं चलाई। राम भक्त बाबू जी श्री कल्याण सिंह सदैव अमर रहेंगे। उनका निधन भारतीय राजनीति एवं भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!