Breaking News :
>>मानसून की चुनौती के बीच चारधाम यात्रा जारी, 48 लाख पार हुआ श्रद्धालुओं का आंकड़ा>>रक्षाबंधन समारोह में लगभग 20 हजार बहनों ने मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बाँधा रक्षा सूत्र>>श्री दरबार साहिब पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल, जल्द होगा एसएमआई अस्पताल का 100 करोड़ से अधिक बकाया भुगतान>>रक्षाबंधन पर मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण का मुख्यमंत्री धामी ने दोहराया संकल्प>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को बल: शिवराज सिंह चौहान ने कहा- एक राष्ट्र-एक चुनाव आज देश की जरूरत>>सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान डूबे व्यक्ति की तलाश में उतरी SDRF, 2 किलोमीटर दूर मिला शव>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 80 सड़कें बंद; 28 अगस्त तक मौसम खराब रहने के आसार>>उत्तराखंड में आयुष सेतु पोर्टल की शुरुआत, अब ऑनलाइन मिलेंगी कई सुविधाएं>>मसूरी में बारिश के बीच माल रोड पर गिरा पेड़, होटल की छत और रेलिंग क्षतिग्रस्त>>एनईपी के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विश्वविद्यालय तैयार करेंगे समयबद्ध रोडमैप>>बार-बार मांसपेशियों में खिंचाव? सिर्फ थकान नहीं, यह भी हो सकता है कारण>>दो आरोपियों को जिला बदर करने के आदेश, दो के नोटिस निरस्त>>12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव>>डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश>>सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश>>देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री>>आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश>>रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण>>‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव>>दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
उत्तराखण्डदेहरादून

देहरादून में आज रात एयर रेड एवं ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, 30 मिनट रहेगा अंधेरा

घबराए नहीं, अफवाहों से बचें, यह सिर्फ एक अभ्यास है : जिला प्रशासन की जनता से अपील

आकाश ज्ञान वाटिका शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026, देहरादून। राजधानी देहरादून में नागरिक सुरक्षा तंत्र की तैयारियों को परखने के लिए शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026 रात्रि 10 बजे एयर रेड एवं ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान शहर के चार संवेदनशील क्षेत्रों में 30 मिनट तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

मॉक ड्रिल का उद्देश्य किसी संभावित हवाई हमले या आपात स्थिति में सुरक्षा एजेंसियों की तत्परता एवं समन्वय क्षमता का आकलन करना है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आईएसबीटी, घंटाघर, आराघर तथा रायपुर स्थित रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स अनुप्रयोग प्रयोगशाला (डीईएएल/डीआरडीओ) क्षेत्र में सायरन बजाकर एयर रेड अलर्ट जारी किया जाएगा और तत्पश्चात ब्लैकआउट किया जाएगा।

आपदा प्रबंधन की दृष्टि से जिला प्रशासन द्वारा कंट्रोल रूम में इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर स्थापित किया गया है, जहाँ मोबाइल, वायरलेस एवं दूरसंचार के माध्यम से सभी विभागों के बीच समन्वय सुनिश्चित किया जाएगा। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस एवं पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहकर स्थिति पर नजर रखेंगे।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ऋषभ कुमार ने बताया कि यह मॉक ड्रिल गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार आयोजित की जा रही है, जिसमें जिलाधिकारी कंट्रोलर के रूप में संचालन करेंगे। उन्होंने आमजन से अपील की है कि इस दौरान किसी प्रकार की अफवाह या घबराहट में न आएं, यह केवल आपातकालीन तैयारियों का अभ्यास है।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग करने एवं जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह करते हुए कहा है कि इस तरह के अभ्यास आपदा प्रबंधन तंत्र को मजबूत बनाने के साथ-साथ जनजागरूकता बढ़ाने में सहायक होंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!