Breaking News :
>>12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव>>डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश>>सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश>>देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री>>आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश>>रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण>>‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव>>दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले>>क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें>>पांच साल में 34 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने गिनाईं उपलब्धियां>>‘द रिवोल्यूशनरीज’ का ‘जय दुर्गा’ गाना रिलीज, भक्ति के साथ दिखा वीरता का रंग>>रुड़की में चार बाइकों की हुई आमने-सामने भिड़ंत, तीन युवकों की मौत>>देहरादून में 11.90 लाख मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 5.47 लाख लोगों को नोटिस>>उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम, नौ जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट>>हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (HIMS) जौलीग्रांट बना आईसीएमआर का क्षेत्रीय केंद्र>>बालावाला क्षेत्र में सिंचाई एवं जनसमस्याओं पर जिलाधिकारी के कड़े निर्देश>>रामनगर में पांच दिवसीय सरस मेला-2026 का शुभारंभ, महिला समूहों के उत्पाद बने आकर्षण>>एसआईआर अभियान की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 63,246 नोटिस वितरित>>“विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस’’ पर एसएसपी देहरादून द्वारा सीनियर सिटीजन्स से की शिष्टाचार भेंट>>राजेंद्र नगर में नवनिर्मित ट्यूबवेल का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ
क्राइम

एम्स ऋषिकेश चोरी कांड का खुलासा, आंध्र प्रदेश का शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के गहने बरामद

अभियुक्त पूर्व में आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा एवं गुंटूर में चोरी के मामलों में जा चुका है जेल

देहरादून। एम्स ऋषिकेश के आवासीय परिसर में हुई लाखों रुपये की चोरी का देहरादून पुलिस ने खुलासा करते हुए एक अंतरराज्यीय शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 50 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, चोरी में इस्तेमाल किया गया पेचकस, कई आधार कार्ड और अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि गुजरात में भी इसी तरह की चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका है।

पुलिस के अनुसार, 20 जुलाई 2026 को एम्स ऋषिकेश के आवासीय परिसर में रहने वाले रविंद्र तिवारी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर उनके बंद मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और 60 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। लगातार प्रयासों के बाद 31 जुलाई की रात पुलिस ने काली माता मंदिर, सात मोड़, देहरादून रोड, ऋषिकेश के पास से मंडलपु शिवा अंजनेयुलू (43) निवासी गुंटूर, आंध्र प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के बैग से भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण, तीन अलग-अलग आधार कार्ड, चोरी में प्रयुक्त पेचकस और अन्य सामान बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने एम्स ऋषिकेश के आवासीय परिसर में रेकी करने के बाद बंद मकान को निशाना बनाया था। उसने यह भी कबूल किया कि 27 जुलाई को गुजरात के राजकोट स्थित सिविल अस्पताल परिसर में भी इसी तरह चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने गुजरात पुलिस से संपर्क कर जानकारी का सत्यापन किया, जिसमें संबंधित मामला दर्ज होना भी सामने आया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी बेहद शातिर अपराधी है, जो अस्पतालों में मरीज या तीमारदार बनकर घूमता था और बंद मकानों की रेकी कर चोरी करता था। पहचान छिपाने के लिए उसने अलग-अलग नामों से कई आधार कार्ड बनवा रखे थे, जिनका इस्तेमाल होटल और धर्मशालाओं में ठहरने के दौरान किया जाता था। पूछताछ में यह भी सामने आया कि वह पहले आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा और गुंटूर में चोरी के मामलों में जेल जा चुका है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दोनों राज्यों की चोरी की घटनाओं से संबंधित बड़ी मात्रा में जेवरात बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके अन्य राज्यों में आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!