Breaking News :
>>मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी>>मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि>>आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान>>रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार>>उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत>>रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई>>कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया>>उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक>>मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित>>पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना>>एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा>>‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट>>त्यूणी उप जिला अस्पताल 15 नवम्बर तक किया जाए ऑपरेशनल- मुख्य सचिव>>ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार लोग गिरफ्तार; करीब पांच पेटी अवैध शराब बरामद>>अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित
मनोरंजन

‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन

अभिनेत्री यामी गौतम अपनी आगामी फिल्म ‘नई नवेली’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म की रिलीज से पहले वह निर्माता आनंद एल. राय के साथ अयोध्या पहुंचीं, जहां उन्होंने रामलला और हनुमानजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान अभिनेत्री ने भगवान श्रीराम से अपने परिवार और सभी लोगों की सुख-समृद्धि की कामना की। फिल्म में यामी एक बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आने वाली हैं।

अयोध्या में यामी गौतम पारंपरिक परिधान में नजर आईं। उन्होंने पीले रंग की साड़ी के साथ हैवी झुमके और हल्का मेकअप कैरी किया। उनका सादगी भरा अंदाज लोगों का ध्यान खींचता नजर आया। फिल्म के नाम ‘नई नवेली’ के अनुरूप उनका पारंपरिक लुक भी काफी चर्चा में रहा।

16 अक्टूबर को रिलीज होगी ‘नई नवेली’

यामी गौतम की फिल्म ‘नई नवेली’ 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म का निर्देशन बालाजी मोहन ने किया है, जबकि इसका निर्माण आनंद एल. राय के प्रोडक्शन हाउस कलर येलो प्रोडक्शंस के बैनर तले हुआ है।

फिल्म में यामी गौतम धर के साथ आदिनाथ कोठारे, सुनीता राजवर और मीता वशिष्ठ भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। कहानी मेरठ की एक ऐसी दुल्हन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जिंदगी बाहर से जितनी परफेक्ट नजर आती है, अंदर से उतनी ही मजेदार और रहस्यमयी है। फिल्म में यामी का नया किरदार दर्शकों के लिए खास आकर्षण रहने वाला है।

Loading

error: Content is protected !!