Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
अल्मोड़ाउत्तराखण्ड

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जागेश्वर आगमन को लेकर व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण करते

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरूवार, 5 अक्टूबर 2023, अल्मोडा/जागेश्वर। प्रदेश के कृषि और सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी गुरुवार को जागेश्वर पहुँचे। जहाँ उन्होंने 12 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित दौरे के संबंध में जागेश्वर स्थित शौकियाथल हेलीपेड में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को तय समय पर सुनियोजित ढंग से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड वासियों के लिए यह सौभाग्य की बात है, देश के प्रधानमंत्री उत्तराखंड आ रहे हैं और उसकी शुरुआत जागेश्वर धाम से कर रहे हैं। उन्होंने कहा उसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आदि कैलाश जायेंगे। मंत्री ने कहा पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ उत्तराखंड की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखंड आगमन को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आने से यहाँ के पर्यटन को अधिक बढ़ावा मिलेगा। मंत्री ने कहा कि जहाँ-जहाँ महापुरुषों को के चरण पड़ते हैं, वहाँ के क्षेत्र की कायाकल्प होती हैं। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। वह जब भी उत्तराखंड आते हैं, राज्य वासियों को कुछ न कुछ सौगात देकर जाते हैं। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि निश्चित ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस बार भी उत्तराखंड वासियों को बड़ी सौगात देंगे।

इस दौरान जागेश्वर के शौकियाथल पहुँचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत किया। प्रधानमंत्री के जागेश्वर दौरे के लेकर तैयारियों तेज हो गई है। कैबिनेट मंत्री जोशी के पहुँचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री का जोरदार स्वागत किया। युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ भेट कर कृषि मंत्री का स्वागत किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी विनीत तोमर, एसएसपी रामचंद्र राजगुरु, प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत सिंह भौर्याल, जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा, सुभाष पांडेय सहित बीजेपी के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!