Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
आर्थिक गतिविधियाँउत्तराखण्डदेहरादून

लोकल को ग्लोबल मार्केट देने के लिए ओरियन प्रो और एडीमांटर के बीच करार

➥कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने किया शुभारम्भ।

➥राज्य के हस्तशिल्प व हथकरघा को विश्व में मिलेगा बाजार।

➥वाव हैंडीक्राफ्ट डॉट कॉम का उदय हुआ।

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 अप्रैल 2023, मंगलवार, देहरादून। राज्य के हस्तशिल्प व हथकरघा को विश्व में बाजार देने के लिए ओरियन प्रो और एडीमांटर के बीच करार हुआ है। ओरियन प्रो के ग्लोबल हेड स्नेहल पण्डित व एडीमांटर के संचालक तरुण पंत के बीच करार हुआ है। मंगलवार को कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने देहरादून के एक होटल में शुभारम्भ किया।

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि राज्य में हस्तशिल्प को स्वरोजगार से जोड़ने की तरुण पंत की पहल सराहनीय है। पिछले पाँच वर्षों से हस्तशिल्प व हथकरघा उत्पादों को व शिल्पियों को प्रोत्साहित कर रहे हैं। विश्व की प्रतिष्ठित ओरियन प्रो कंपनी उत्पादों को विश्व बाजार देगी। इससे हस्तशिल्प कला का कार्य कर रही महिलाओं की आय बढ़ेगी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सितारगंज में बंगाली समाज और थारू समाज की महिलाओं को प्रोत्साहन मिला है। पहले महिलायें हस्तशिल्प से कुछ सौ रुपये कमाती थी। अब उनका टर्नओवर करोड़ों में हुआ है। स्वरोजगार के लिए यह पहल बेहतरीन है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य में टेलेंट है, काम करने की इच्छा है। लेकिन मार्केटिंग नहीं होने से हस्तशिल्पी कला से विमुख हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कारपोरेट, सरकार, अफसर मिलकर पुरानी आर्ट को आगे बढ़ा सकते हैं। उन्होंने कंपनियों को 50 रुपये की फीस में मदद करने को तैयार होने पर धन्यवाद दिया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार मदद करेगी। स्वरोजगार से पलायन भी रुकेगा।

ओरियन प्रो के चेयरमैन परेश जवेरी की ओर से ग्लोबल हेड एसएमई स्नेहल पण्डित ने आश्वस्त किया कि राज्य के हस्तशिल्प को विश्व के सभी देशों में बिक्री कराकर उचित कीमत दिलायेंगे। यहां ओरियन प्रो के इण्डिया हैड इन्दर सिंह, वैज्ञानिक डॉ० अजय ठाकुर, बेम्बो बोर्ड के दिनेश जोशी, स्किल डवलपमेंट के सलाहकार डॉ० जितेंद्र मुदालियार, रियाज अंसारी, डॉ० अविनाश जोशी, डॉ० किरन पंत, दीपा तिवारी, दिनेश वर्मा, एके यादव मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ० जितेंद्र मुदालियार ने किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!