Breaking News :
>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
उत्तराखण्ड

फर्जी डिग्री मामले में शिक्षकों के बाद दो सीईओ भी जांच के दायरे में

देहरादून: एसआइटी को प्रदेश के दो मुख्य शिक्षा अधिकारियों की डिग्री को लेकर भी शिकायतें मिली हैं। एसआइटी ने दोनों प्रकरण शिक्षा विभाग और शासन के ध्यानार्थ भेज दिए हैं। इस मामले में जो भी दिशा-निर्देश शासन से मिलेंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

सीआइडी (अपराध अनुसंधान विभाग) की एसआइटी प्रदेश में 2012 से 2016 के बीच भर्ती हुए शिक्षकों की डिग्री की जांच कर रही है। ढाई सौ से ज्यादा शिकायती पत्रों के आधार पर बेसिक और माध्यमिक शिक्षकों की डिग्रियों को जांच के दायरे में रखा गया है। अभी तक एसआइटी फर्जी प्रमाणपत्र वाले 55 शिक्षकों को पकड़ चुकी है। इसमें से 24 के खिलाफ मुकदमे भी दर्ज हो चुके हैं।

एसआइटी सूत्रों का कहना है कि हाल ही में दो वरिष्ठ शिक्षा अधिकारियों की डिग्री को लेकर लिखित शिकायतें मिली हैं। शिकायती पत्र में इन अधिकारियों की डिग्री पर सवाल उठाए गए हैं। हालांकि, शासन के आदेश के तहत यह जांच एसआइटी के दायरे से बाहर है। लेकिन एसआइटी ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए इस मामले में शासन और शिक्षा निदेशालय से दिशा-निर्देश मांगे हैं। तभी आगे कार्रवाई हो सकेगी। बताया जा रहा है कि दोनों अधिकारी गढ़वाल और कुमाऊं में बड़ी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

निर्देश के अनुसार होगी कार्रवाई 

एएसपी सीआइडी, एवं प्रभारी एसआइटी श्वेता चौबे के मुताबिक ऐसी कुछ शिकायतें एसआइटी को मिली थीं। जांच से पहले इनको शिक्षा निदेशालय और शासन को भेजा गया है। प्रकरण में जो निर्देश मिलेंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

एसआइटी की अब तक की कार्रवाई 

जनपद———-पकड़े गए शिक्षक—–दर्ज मुकदमे

हरिद्वार——————23—————11

देहरादून——————12—————01

उधमसिंहनगर———–11—————08

रुद्रप्रयाग—————–04—————03

नैनीताल——————01—————01

पौड़ी———————–02————–00

अल्मोड़ा——————01————–00

पिथौरागढ़—————-01————–00

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!