Breaking News :
>>कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया>>उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक>>मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित>>पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना>>एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा>>‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट>>त्यूणी उप जिला अस्पताल 15 नवम्बर तक किया जाए ऑपरेशनल- मुख्य सचिव>>ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार लोग गिरफ्तार; करीब पांच पेटी अवैध शराब बरामद>>अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित>>मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित>>04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली>>दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार>>हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत>>28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना>>मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

BJP 14 दिसंबर को कुमाऊँ मंडल के बाद अब गढ़वाल मंडल के सभी 41 विधान सभा क्षेत्रों में रवाना करेगी सुझाव रथ

आकाश ज्ञान वाटिका, १३ दिसम्बर २०२१, सोमवार, देहरादून। कुमाऊँ मंडल के बाद अब प्रदेश भाजपा 14 दिसंबर को गढ़वाल मंडल के सभी 41 विधानसभा क्षेत्रों में सुझाव रथ रवाना करेगी। इनके माध्यम से पार्टी के दृष्टि पत्र के लिए आमजन से सुझाव लिए जाएंगे। साथ ही रथों पर लगी एलईडी स्क्रीन पर केंद्र और राज्य सरकारों की उपलब्धियों की जानकारी भी जनता को दी जाएगी।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने बताया कि सुझाव रथ तैयार हो गए हैं। गढ़वाल मंडल के लिए इन रथों को प्रदेश भाजपा कार्यालय से रवाना किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक रथ में एक सुझाव पेटिका भी होगी, जिसमें प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों से क्षेत्र और राज्य की बेहतरी से संबंधित सुझाव लिए जाएंगे। फिर इन सुझावों को पार्टी की दृष्टि पत्र समिति को सौंपा जाएगा, ताकि इन्हें दृष्टि पत्र में शामिल किया जा सके।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 18 दिसंबर को आयेंगे हरिद्वार

आगामी विधानसभा चुनाव की दृष्टि से भाजपा के केंद्रीय नेताओं और मंत्रियों के कार्यक्रम निर्धारित किए जा रहे हैं। इस कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 18 दिसंबर को हरिद्वार आ रहे हैं, जबकि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर 19 दिसंबर को बागेश्वर का दौरा करेंगे। भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने यह जानकारी दी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!