Breaking News :
>>पितृपक्ष : संस्कार, श्रद्धा और सेवा का पर्व>>काज़ी निज़ामुद्दीन बोले—मतदाता के अधिकारों की सुरक्षा के लिए कांग्रेस हर स्तर पर आवाज उठाएगी>>फर्जी आधार कार्ड और मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि का विरासतन नामांतरण, कुमाऊं आयुक्त ने दिए जांच के आदेश>>प्रदेशभर में 1 अक्टूबर से शुरू होगी मिलेट्स की खरीदः डाॅ. धन सिंह रावत>>“25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत” कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित>>विश्व हृदय दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम>>सहकारिता ग्रामीण विकास, स्वावलंबन और किसानों की आय बढ़ाने का सशक्त माध्यम- गणेश जोशी>>बड़गाईं जमीन मामले में हेमंत सोरेन के खिलाफ आरोप तय, 17 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल>>जिला कारागार में बंदियों ने सीखा मोमबत्ती-अगरबत्ती निर्माण का हुनर>>जिलाधिकारी ने जिला कोषागार का अर्धवार्षिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा>>योजनाओं की प्रगति के साथ आमजन को मिल रहे लाभ का भी करें आंकलन- मुख्य सचिव>>युवाओं में तेजी से बढ़ रहा हाई ब्लड प्रेशर का खतरा, ये शुरुआती लक्षण दिखें तो हो जाएं सावधान>>जालंधर में अमित शाह का ऐलान, भाजपा सरकार बनी तो 2029 तक पंजाब को नशा मुक्त करने का लक्ष्य>>टॉपर छात्र-छात्राओं को सरकार देगी लैपटॉप, डिग्री कॉलेज में प्रवेश पर मिलेंगे 51 हजार>>वाटिका समूह के CMD अनिल भल्ला और प्रमोटर गौतम भल्ला गिरफ्तार, 260 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप>>26/11 हमले के बाद की कानूनी जंग, राजकुमार राव की ‘प्रहार’ का धांसू ट्रेलर हुआ रिलीज>>सरकारी अस्पतालों की लैबों को ठेके पर देने की तैयारी का विरोध, मेडिकल लैब तकनीशियन संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी>>मंत्री गणेश जोशी ने एमपीजी कॉलेज मसूरी के छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी के विजयी प्रत्याशियों को दी जीत की बधाई>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>देहरादून में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आज तरक्की की राह पर, विश्व गुरु का सपना साकार होने लगा’ : मुख्यमंत्री धामी

आकाश ज्ञान वाटिका, १३ दिसम्बर २०२१, सोमवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आज तरक्की की राह पर है। विश्व गुरु का सपना साकार होने लगा है। पीएम 24 दिसंबर को कुमाऊँ में आएंगे और बड़ी सौगात दे जाएंगे। उन्होंने सीडीएस बिपिन रावत के निधन के चलते राजकीय शोक के दौरान भी गोवा में कांग्रेस के चुनावी कैंपेन लांच करने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। कहा कि पार्टी का यही असली चरित्र है।

सीएम धामी हल्द्वानी व रुद्रपुर के दौरे पर थे। हल्द्वानी के ऊँचापुल स्थित रामलीला मैदान में सीएम ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के साथ कुमाऊं की 29 विधानसभा सीटों के लिए तैयार जन सुझाव रथ को रवाना किया। सीएम ने कांग्रेस का नाम लिए बगैर कटाक्ष किया और कहा कि पिछले 60 वर्ष से सरकार चलाने वाली पार्टी में 55 वर्ष तक एक ही परिवार ने राज किया। इस दौरान तमाम घोटाले हुए। सीएम ने कहा कि हमने अपना नायक खोया है। जनरल बिपिन रावत के निधन पर जहां पूरा देश शोकमय था और राज्य में भी तीन दिन का शोक था। उनका अंतिम संस्कार हो रहा था, वहीं इस दल के लोग गोवा में चुनावी कैंपेन लांच कर महोत्सव मना रहे थे। ये नेता देश में केवल शरीर से रहते हैं। उनकी आत्मा कहीं और रहती है। डबल इंजन सरकार में विकास तेजी से हुआ। अब पीएम 24 को कुमाऊँ में आएंगे और बड़ी सौगात दे जाएंगे। कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने कहा कि सीएम धामी के नेतृत्व में फिर से भाजपा की सरकार आएगी। इसमें विजय संकल्प यात्रा के संयोजक ज्योति प्रसाद गैरोला, प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, राजेन्द्र भंडारी शामिल रहे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि जन सुझाव रथ यात्रा में दो तरह के सुझाव लिए जाएंगे। इन सुझावों के जरिये हम अपना घोषणा पत्र तैयार करेंगे। जनता का घोषणा पत्र बनाएंगे। यह रथ कुमाऊं के सभी 29 विधानसभा क्षेत्रों में जाएगा।

सीएम धामी ने कहा कि राष्ट्र निर्माण मेंं बंगाली समाज का अहम योगदान रहा है। हमारी सरकार ने पाकिस्तान और बांग्लादेश से आए लोगों के प्रमाण पत्र पर पूर्वी पाकिस्तान शब्द को हटाकर बंगाली समाज को सम्मान दिया है। नजूल भूमि में मालिकाना हक के लिए अध्यादेश ले आए हैं। इस दौरान ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में हाईस्कूल व इंटर कालेज खोलने, दान पत्र पर मिली भूमि पर मालिकाना हक देने, बंगाली बाहुल्य क्षेत्र के राजकीय स्कूलों में बांग्ला भाषा शुरू करने की मांग रखी गई। जिस पर सीएम कहा कि परीक्षण के बाद निश्चित तौर पर जो संभव होगा वह किया जाएगा।  

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!