Breaking News :
>>पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए>>शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री>>दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान>>यूपी का मतलब अल्टीमेट पोटेंशियल, टेक्सटाइल सेक्टर बनेगा नई औद्योगिक ताकत: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ>>योगी सरकार का ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर पेयजल आपूर्ति के साथ सुगम आवागमन की सुविधा पर भी जोर>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट>>बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा>>जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी>>देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव>>‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत>>स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी>>विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र>>मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त>>संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री>>‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज>>जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण>>स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण>>उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री>>उत्तराखंड में बढ़ा लंपी रोग का खतरा, 21 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि, एक बछड़े की मौत
ताज़ा खबरेंदेशविशेष

चंडीगढ़ की हरनाज़ संधू बनी मिस यूनिवर्स 2021 की विजेता

आज पूरी दुनिया में भारत का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया

आकाश ज्ञान वाटिका, १३ दिसम्बर २०२१, सोमवार, चंडीगढ़। चंडीगढ़ की हरनाज़ संधू ने आज पूरी दुनिया में भारत का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। हरनाज़ ने मिस यूनिवर्स 2021 की विजेता का खिताब जीतकर न सिर्फ अपने सिर पर, बल्कि पूरे देश के सिर पर एक ताज सजा दिया है। हरनाज़ से पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता ने ये सफलता हासिल की थी और आज 21 साल बाद हरनाज़ ने भी वही सफलता अपने नाम कर ली है।

हरनाज़ की जीत के बाद पूरे देश में खुशी की माहौल है, पूरा देश उनपर गर्व कर रहा है। देशभर से लोग हरनाज़ पर प्यार लुटा रहे हैं और उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाइयां दे रहे हैं। इसी बीच पूर्व मिस यूनिवर्स लारा दत्ता और मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा ने भी मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज़ को जीत की बधाई है। इनके अलावा और भी अभिनेत्रियों ने हरनाज़ की मुबारकबाद दी है।

लारा दत्ता ने अपने ट्विटर अकाउंट पर हरनाज़ को टैग करते हुए एक ट्वीट किया है जिसमें लिखा है, ‘मुबारक हो हरनाज़। इस क्लब में आपका स्वागत है। इसके लिए हमने 21 साल इंतजार किया था। आपने हमें बहुत बहुत बहुत गर्व महसूस करवाया है’।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर मिस यूनिवर्स फिनाले का वीडियो रीट्वीट करते हुए लिखा है, ‘और नई मिस यूनिवर्स हैं……….. मिस इंडिया। मुबारक हो हरनाज़ संधू……….. 21 साल बाद देश में ताज वापस लाने के लिए’।

बॉलीवुड एक्ट्रेस और मिस डीवा यूनिवर्स उर्वशी रौतेला और और हरजनाज़ का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमंं दोनों एक दूसरे को ढेर सारा प्यार देती दिख रही हैं। आपको बताते चलें कि उर्वशी भी मिस यूनिवर्स 2021 कॉन्टेंस्ट जज कर रही थीं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ख़ान ने भी हरनाज़ की जीत पर गर्व ज़ाहिर करते हुए उन्हें इस जीत के लिए बधाई दी है। करीना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टीरो पर हरनाज़ का विनिंग वीडियो शेयर करते हुए लिख, ‘नए ताज को बधाई…’

बॉलीवुड एक्ट्रेस और फेमिना मिस इंडिया रहीं नेहा धूपिया ने भी हरनाज़ को जीत की मुबारकबाद दी है। नेहा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर हरनाज़ का वीडियो शेयर करते हुए लिखा है ‘आपने हम सबको गर्व महसूस करवाया है’।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगन रनोट ने भी हरनाज के लिए पोस्ट शेयर किया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!