Breaking News :
>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
उत्तराखण्डहरिद्वार

देहरादून के बाद अब हरिद्वार के रावली महदूद में भी खुला फ़ूड ग्रेन एटीएम, खाद्य आपूर्ति मंत्री मंत्री रेखा आर्या ने किया शुभारंभ

खाद्य मंत्री ने आम जनता से की अपील कहा जो अपात्र व्यक्ति राशन कार्ड का ले रहे हैं लाभ उनकी शिकायत विभागीय टोल फ्री नंबर 1967 पर करें, नाम रखा जाएगा गोपनीय

खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने बहादराबाद में खाद्य गोदाम का किया निरीक्षण, किसानों की सुनी समस्यायें

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 17 अक्टूबर 2023, हरिद्वार। आज खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने हरिद्वार स्थित रावली महदूद में फ़ूड ग्रेन एटीएम का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने एटीएम मशीन का निरीक्षण भी किया। खाद्य मंत्री ने इसके साथ ही राशन डीलरों के साथ वार्ता कर आ रही तकनीकी दिक्कतों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह बड़ी खुशी की बात है कि इस फ़ूड ग्रेन एटीएम से कई सारी सुविधा राशन डीलर के साथ राशन लेने आ रहे लोगों को भी प्राप्त होगा, साथ ही मंत्री रेखा आर्या ने बायोमेट्रिक के बारे में भी जानकारी ली।इस दौरान उन्होंने स्थानीय महिलाओं से वार्ता कर उन्हें फ़ूड ग्रेन एटीएम मशीन के बारे में जानकारी दी।

खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि फूड ग्रेन एटीएम योजना का प्रमुख उद्देश्य है कि उत्तराखंड के लोगों को एटीएम से अनाज प्राप्त करवाना। मंत्री ने कहा कि अमूमन राशन की दुकानों पर राशन लेने के लिए लंबी-लंबी कतारें लगी रहती है जिससे लोगों को झंझट एवं परेशानियों का सामना करना पड़ता है, साथ ही लोगों का समय एवं पैसे दोनों की बर्बादी होती है। इन्हीं मुसीबतों और परेशानियों को दूर करने के लिए उत्तराखंड खाद्य विभाग ने फ़ूड ग्रेन एटीएम को आरम्भ किया है। उन्होंने कहा कि जल्दी ही अन्य स्थानों पर भी इसे शुरू भी किया जाएगा, इससे राज्य के नागरिकों को राशन प्राप्त करने में आसानी होगी तथा यही इस योजना का प्रमुख उद्देश्य है।

खाद्य आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने बताया है कि यह सिस्टम एटीएम मशीन की तरह काम करता है, साथ ही इस पर भी एटीएम मशीन की तरह स्क्रीन होती है।यह मशीन ड्रमों से जुड़ी रहती है जिनमें गेहूँ-चावल भरा रहता है। राशन कार्ड धारक यहाँ आकर एटीएम मशीन की तर्ज पर गेहूँ, चावल एवं दाल निकाल सकेंगे। बता दें कि यह सुविधा केवल उन राशन कार्ड धारकों को ही मिलेगी जिनके पास एटीएम कार्ड की तरह ही राशन कार्ड होगा जिनके पास एटीएम कार्ड की तरह राशन कार्ड नहीं है वह राशन कार्ड प्राप्त करने की प्रक्रिया को पूरा करने के बाद ही इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

खाद्य आपूर्ति मंत्री ने कहा कि यहाँ पर वन नेशन वन कार्ड धारकों को भी गेंहू,चावल खरीदने का लाभ प्राप्त होगा।साथ ही इस दौरान उन्हें लोगो द्वारा राशन कार्ड नही मिलने की बात कही गई जिसपर उन्होंने सभी से आग्रह किया कि यदि कहीं पर ऐसा देखने मे आ रहा है कि कोई अपात्र व्यक्ति राशन कार्ड का इस्तेमाल कर रहा है तो यह बिना किसी डर के विभागीय टोल फ्री नंबर 1967 पर फ़ोन कर सकते है। जिस पर उनका नाम गोपनीय रखा जाएगा और अपात्र व्यक्ति का राशन कार्ड निरस्त करते हुए पात्र व्यक्ति को उसका लाभ दिया जाएगा। केंद्र सरकार ने एनएफएसए के कार्ड धारकों को गेहूँ व चावल मुफ्त देने का निर्णय लिया है। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार इस प्रयास में है कि गरीबों को इसके साथ ही नमक व चीनी भी मुफ्त दी जा सके।

वहीं अपने हरिद्वार जनपद भ्रमण के दौरान खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने बहादराबाद में धान क्रय केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से धान क्रय के बारे में जानकारी ली।साथ ही खाद्य मंत्री ने किसानों से धान को बेचने में आ रही दिक्कतों को भी सुना। इस दौरान किसानों ने उन्हें कई दिक्कतों से रूबरू कराया जिनपर उनके समाधान का आश्वासन विभागीय मंत्री ने उन्हें दिया। साथ ही उन्होंने अधिकारियों से किसानों के लिए पीने के पानी, शौचालय के बारे में जानकारी ली। वही उन्होंने बताया कि चूंकि बारिश के कारण इस बार धान की फसल विलंब से कटी है ऐसे में पाँच से दस दिनों के भीतर सभी किसान अपनी फसल को क्रय केंद्रों में लाने लगेंगे। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि किसान भाइयों के धान की फसल के भुगतान के साथ ही उन्हें अन्य किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसे सुनिश्चित अवश्य करें।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक आदेश चौहान, अपर आयुक्त खाद्य पीएस पांगती, ग्राम प्रधान प्रमोद पाल सहित विभागीय अधिकारी औऱ स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!