Breaking News :
>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार
आर्थिक गतिविधियाँताज़ा खबरें

अब व्हाट्सप्प के जरिये भेज सकते हैं रूपये, क्रमवार जाने पूरी प्रक्रिया

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 नवम्बर 2020, शुक्रवार। देशभर में लोग आज, शुक्रवार 6 नवम्बर 2020 से वाट्सएप के जरिए रुपये भेज सकेंगे। वाट्सएप के अनुसार, उसके प्लेटफॉर्म के जरिए रुपये भेजना उतना ही आसान है, जितना कि किसी को संदेश भेजना होता है। मैसेजिंग एप का कहना है कि लोग सुरक्षित रूप से परिवार के किसी सदस्य को पैसे भेज सकते हैं या नकदी का लेनदेन किये बिना और स्थानीय बैंक में जाए बिना दूर रहकर भी वस्तुओं की कीमतें साझा कर सकते हैं।

वाट्सएप ने यूपीआई (UPI) का उपयोग करते हए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के साथ साझेदारी में इंडिया-फर्स्ट, रियल टाइम पेमेंट सिस्टम तैयार किया है। इस सिस्टम से 160 से अधिक बैंकों के साथ लेनदेन पूरा किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि आप किस तरह अपने एंड्रॉयड और आईफोन मोबाइल फोन में वाट्सएप के इस नए फीचर का उपयोग कर किसी को भी रुपये भेज सकते हैं। आप जिस नंबर से वाट्सएप चला रहे हैं, वह आपके बैंक अकाउंट के साथ रजिस्टर्ड हो।

वाट्सएप के जरिए रुपये भेजने के लिए इस तरह करें सेटअप:

  • सबसे पहले आपको अपना वाट्सएप अपडेट करना होगा। इसके बाद अपने फोन में वाट्सएप खोलें और सबसे ऊपर दाएं कोने में तीन डॉट आइकन पर क्लिक करें।
  • अब पेमेंट्स पर क्लिक करें। पेमेंट मैथड एड करें। अब आपको बैंकों की एक लिस्ट मिलेगी।
  • आपको दी गई बैंकों की लिस्ट में से उस बैंक पर क्लिक करना है, जिसका अकाउंट आपको वाट्सएप पेमेंट के लिए एड करना है।
  •  इसके बाद आपके फोन नंबर का वेरिफिकेशन होगा। इसके लिए आपको ‘वेरीफाई वाया एसएमएस’ टैब पर क्लिक करना होगा।
  • वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरी होने के बाद आपको अन्य पेमेंट्स एप्स की तरह ही लेनदेन के लिए यूपीआई पिन सेट करना होगा।
  • इसके बाद आपको पेमेंट पेज पर आपके द्वारा चुना गया बैंक दिखने लगेगा।

वाट्सएप के जरिए ऐसे भेजें रुपये:

  • वाट्सएप पर उस व्यक्ति के चैट इनबॉक्स को खोलें, जिसे आपको रुपये भेजने हैं।
  • अब पेमेंट आइकन पर क्लिक करें और जितने रुपये भेजने हैं, वह राशि लिखें। आप इसके साथ एक नोट भी लिख सकते हैं।
  • वाट्सएप पेमेंट प्रोसेस पूरी करने के लिए आपको अपना यूपीआई पिन डालने की जरूरत होगी। लेनदेन पूरी होने के बाद आपको कंफर्मेशन का मैसेज आ जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!