Breaking News :
>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

सुशांत केस : एनसीबी ने अब्दुल वाहिद को रंगे हाथों दबोचा, फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को सप्लाई करता था ड्रग्स

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 नवम्बर 2020, शुक्रवार। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को आज कई महीने बीत चुके हैं। एक के बाद एक कई बड़े नाम इस केस में जुड़ते जा रहे हैं। अब तक सुशांत केस में जो भी खुलासे हुए वो काफी चौंकाने वाले रहे। महज एक सुसाइड की जांच से शुरु हुआ ये केस अब ड्रग एंगल तक पहुंच गया है। ड्रग कनेक्शन की जांच नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) कर रहा है। अब तक ड्रग मामले में करीब 30 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। वहीं, अब एक ऐसे शख्स को एनसीबी ने रंगे हाथों दबोचा है जो ​कथित तौर पर फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को ड्रग्स सप्लाई करता है।

एनसीबी के एक बड़े अधिकारी ने बड़ा खुलासा करते हुए इस बारे में बताया कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में 30 साल के आरोपी अब्दुल वाहिद का नाम सामने आया है। एनसीबी ने अब्दुल वाहिद को बुधवार को मुंबई के अंधेरी इलाके में आजाद नगर मेट्रो स्टेशन से पकड़ा। जहां उसके पास से 650 ग्राम गांजा, कुछ मेफेड्रोन और चरस, 1.75 लाख रुपये और एक कार बरामद की गई।

इसी के साथ ही एनसीबी के अधिकारी का ये भी कहना है कि सुशांत सिंह राजपूत मामले में अब्दुल वाहिद की गिरफ्तारी एक बड़ी कामयाबी है। वहीं, ऐसा माना जा रहा हैं कि इस केस में अब कई बड़े और चौंकाने वाले नामों का खुलासा हो सकता है।

विदित रहे कि अब तक सुशांत की मौत के मामले में एनसीबी ने एक्टर की गर्लफ्रेंड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती उनके भाई शौविक चक्रवर्ती सहित कुछ अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था। रिया फिलहाल जमानत पर हैं। इसके अलावा एनसीबी ने दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और रकुल प्रीत सिंह से भी पूछताछ की थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!