Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
ताज़ा खबरेंदेशपर्यावरण

देश में लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण के चलते लोगों को घर से बाहर निकलनेे में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 नवम्बर 2020, शुक्रवार। देश में लगातार बढ़ते प्रदूषण के चलते लोगों को काफी समस्याओं का सामना कर पड़ रहा है। घर से बाहर निकलने में लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। प्रदूषण के चलते छाई हुई धुंध ने लोगों को प्रभावित किया है। बढ़ते प्रदूषण के चलते उत्तरी राज्यों में लगातार हवा की गुणवत्ता दूषित हो रही है। देश की राजधानी दिल्ली में स्मॉग की चादर छाई हुई है। कई इलाकों में पराली जलाने से भी विजिबिलिटी कम होती जा रही है। दिल्ली, उतर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी हवा की गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं आ रहा है। तो आइये जानते हैं कि किन-किन उत्तरी राज्यों में स्थिति गंभीर बनी हुई है।

गैस चैंबर में तब्दील होती जा रही है राजधानी दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली तो गैस चैंबर में तब्दील होती जा रही है। एनसीआर में हवा की गुणवत्ता (Air Quality) 400 के पार पहुंच गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, शुक्रवार सुबह दिल्ली में स्थिति खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। आज यानी शुक्रवार को दिल्ली के आनंद विहार इलाके में वायु गुणवत्ता स्तर 422, आरके पुरम 407, द्वारका में 421 और बवाना में 430 है। मौसम विज्ञानियों ने कहा कि अगर हालात यह रहें तो आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में गैस चैंबर जैसी स्थिति हो जाएगी। यही नहीं सभी उत्तरी राज्यों में दिवाली से पहले प्रदूषण बढ़ने की आंशका जताई गई है।

भारत के सबसे प्रदूषित शहरों में छह उत्तर प्रदेश के शामिल

उतर प्रदेश भी वायु प्रदूषण के मामले में देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों की लिस्ट में शामिल है। यहां के बागपत में शुक्रवार को शुक्रवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स 412 पहुंच गया। वायु प्रदूषण के चलते लोगों के परेशानी कम नहीं हो रही है। घर से बाहर निकलने में बागपत के लोगों का खराब हवा से दम घुटने लगा है।

बरेली में भी लोगों को वायु प्रदूषण का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर धुंध और धुएं ने लोगों को सांस लेना मुश्किल कर दिया है। बता दें कि यहां पर वायु गुणवत्ता के मानक 400 के पार तक पहुंच गया है।  ग्रीनपीस इंडिया की रिपोर्ट में भारत के सबसे प्रदूषित शहरों में छह उत्तर प्रदेश के शामिल थे। इनमें बरेली के अलावा गाजियाबाद, नोएडा, मुरादाबाद, प्रयागराज, फीरोजाबाद शामिल है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!