Breaking News :
>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

रामायण सीरियल से भगवान राम का किरदार निभाकर मशहूर हुए अभिनेता अरुण गोविल ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 मार्च 2021, शुक्रवार, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल चुनाव के शोर-शराबे के बीच रामायण में भगवान राम का किरदार निभाकर देशभर में चर्चित हुए कलाकार अरुण गोविल ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता  कर ली। अरुण ने दिल्ली में बीजेपी की सदस्यता ली। हालांकि, पार्टी में उनकी क्या भूमिका होगी ? वो स्टार प्रचारक के तौर पर काम करेंगे या कोई पद भी संभालेंगे, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आयी है।

देश की राजधानी दिल्ली से सटे मेरठ में जन्मे और पले-बढ़े अरुण गोविल ने 1975 में मुंबई का रुख़ किया था और 1977 में उन्होंने फ़िल्मों में अभिनय की पारी शुरू की थी। 1979 में आयी राजश्री प्रोडक्शंस की फ़िल्म सावन को आने दो में उनकी भूमिका को सराहा गया और इसने अरुण को काफ़ी लोकप्रियता दिलवायी। अरुण ने रामायण के अलावा छोटे पर्दे पर भी काम किया है। पिछले साल सुनील लहरी और दीपिका चिखलिया के साथ द कपिल शर्मा शो में भी शामिल हुए थे। अरुण गोविल के सियासी जुड़ाव की चर्चा तो हमेशा से होती रही, मगर उन्होंने कभी चुनाव नहीं लड़ा है। हालांकि, रामायण के बाक़ी किरदारों में रावण बने अरविंद त्रिवेदी और सीता दीपिका चिखलिया चुनावी मैदान में उतरे। दीपिका बीजेपी के टिकट पर बड़ौदा से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंची थीं। वहीं, हनुमान का किरदार निभाने वाले दारा सिंह राज्यसभा के नामित सदस्य रहे थे। अरुण गोविल को लेकर चर्चाएं तो बहुत चलीं, मगर कभी उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा।

पिछले साल लॉकडाउन के दौरान रामायण का दूरदर्शन पर दोबारा प्रसारण शुरू हुआ था, जिसे रिकॉर्ड तोड़ सफलता मिली थी। रामायण के पुन: प्रसारण के दौरान दूरदर्शन नम्बर मनोरंजन चैनल बना रहा। वहीं, इससे जुड़े सभी कलाकारों को सोशल मीडिया में ज़बरदस्त लोकप्रियता मिली। अरुण गोविल के अलावा लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी और सीता बनीं दीपिका चिखलिया को भी ख़ूब शोहरत मिली।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!