Breaking News :
>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ममता को घेरा, कहा – ‘माओवादी नेता आजाद की मौत को ममता ने बताया था हत्या’

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 मार्च 2021, शुक्रवार, कोलकाता। बंगाल विधानसभा चुनाव में एक बाद एक नेता व सियासी पार्टियां एक दूसरे के पुराने चिट्ठे खोल रहे हैं और एक-एक कर खामियां से लेकर बयान तक को गिना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जंगलमहल के पुरुलिया की रैली से मुख्यमंत्री व तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी पर एक के बाद एक कई शब्द वाण चलाए। यही नहीं ममता द्वारा एक दशक पूर्व दिए गए बयानों का जिक्र कर उन्हें घेरना नहीं भुले। उन्होंने कहा कि पूरा बंगाल जानता है कि कोयला माफिया, बालू माफिया को यहां किसका संरक्षण मिला है। बाटला हाउस एनकाउंटर से लेकर माओवादी के मुद्दे को उठाया।

 प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अपने राजनीतिक लाभ के लिए दीदी यानी ममता बनर्जी की सरकार माओवादी हिंसा को भी बढ़ावा देती है। माओवादी और ममता कनेक्शन कहां से निकला, इसका एक चिट्ठा है। वर्ष 2010 की एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जंगलमहल के ही लालगढ़ में अपने भाषण में ममता ने पुलिस मुठभेड़ में मारे गए वरिष्ठ माओवादी नेता व प्रवक्ता चेरुकुरी राजकुमार उर्फ आजाद की मौत को हत्या बताया था। यही नहीं हिंसा त्यागने को लेकर ममता की मध्यस्थता पर भी बात हुई थी। मध्यस्थता को लेकर माओवादी के पोलित ब्यूरो के सदस्य कोटेश्वर राव यानी किशनजी ने कहा था कि अगर वह राजी होती हैं तो उन्हें इस पर कोई ऐतराज नहीं होगा।

इसके बाद ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगे थे। विपक्षी नेताओं ने उस समय कहा था कि ममता की लालगढ़ में आयोजित रैली को माओवादियों का समर्थन हासिल था। माओवादियों के प्रवक्ता आजाद के समर्थन में खड़ी होने वालीं तृणमूल प्रमुख पर सवाल उठने लगे थे। कभी माओवादियों को हिंसा का रास्ता छोड़ने के मुद्दे की मध्यस्थता करने को लेकर चर्चा में रही ममता फिर से अपने सांसद भतीजे अभिषेक बनर्जी के बयान के बाद चर्चा में आ गईं थी। अभिषेक बनर्जी 2015 में पश्चिम मेदिनीपुर के बेलपहाड़ी में एक जनसभा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार ने वर्ष 2011 में खूंखार माओवादी नेता किशन जी को मार गिराया था। 24 नवंबर 2011 में कोबरा बटालियन के जवानों ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया था।

इस समय पूर्व माओवादी नेता छत्रधर महतो तृणमूल कांग्रेस के राज्य कमेटी के सदस्य है। छत्रधर महतो इस समय तृणमूल के चुनाव प्रचार में जुटे हैं। छत्रधर माओवादी से टीएमसी में शामिल हुए थे। इन सबके बीच यह भी जानना अहम है कि छत्रधर माओवादी नेता शशधर महतो के भाई हैं। शशधर को मार्च 2011 में हुए एनकाउंटर में मार गिराया गया था। माओवादी संबंधों की वजह से छत्रधर भी 11 साल तक जेल में रहे और अब भी उसके खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी(एनआइए) जांच कर रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!