Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

गुरुवार को उत्तराखंड में आए कोरोना के 88 नए मामले, चार जिलों में नहीं आया कोई नया केस

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 मार्च 2021, शुक्रवार, देहरादून। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, गुरुवार को उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के 88 नए मामले आए हैं। राज्य के चार जिलों में कोई नया मामला नहीं आया है। जबकि छह जिलों में मरीजों की संख्या इकाई में है। राहत की बात यह है कि किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। अलग-अलग लैब से 9521 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, इनमें 9433 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून में सबसे ज्यादा 29 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं।

हरिद्वार में भी 23 लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा ऊधमसिंह नगर में 15, नैनीताल में छह, टिहरी में पांच, पौड़ी व अल्मोड़ा में चार-चार और बागेश्वर व उत्तरकाशी में एक-एक व्यक्ति संक्रमित हुआ है। जबकि चमोली, चंपावत, पिथौरागढ़ व रुद्रप्रयाग में कोरोना का कोई नया मामला नहीं मिला है। इधर, विभिन्न जिलों से 61 मरीज ठीक भी हुए हैं।  अब तक प्रदेश में 98 हजार 129 लोग संक्रमित हुए हैं। जिनमें 94311 स्वस्थ्य भी हो चुके हैं। फिलवक्त कोरोना के 698 एक्टिव केस हैं। 1416 राज्य से बाहर जा चुके हैं। वहीं कोरोना संक्रमित 1704 मरीजों की मौत भी अब तक हो  चुकी है।

कोरोना से बचाव के लिए प्रदेश में चल रहे टीकाकरण अभियान में तेजी दिख रही है। गुरुवार को 436 केंद्रों पर 32 हजार, 299 व्यक्तियों को टीका लगाया गया। इनमें साठ साल से अधिक उम्र के सबसे अधिक 22129 लोग शामिल रहे। जबकि 45 से 59 साल उम्र के 1222 व्यक्तियों को भी टीका लगा है। इसके अलावा 1939 स्वास्थ्य कर्मियों व 7009 फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी टीका लगा है। इस तरह राज्य में अब तक एक लाख, 31 हजार, 82 व्यक्तियों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। वहीं साठ साल से अधिक उम्र के एक लाख 65 हजार, 638 व्यक्तियों को भी वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!