Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
क्राइमदेश

आरोपी साहिल को 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया, हिरासत में उगलेगा हत्या से जुड़े राज

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 30 मई 2023, नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में 16 साल की लड़की (साक्षी) की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में आज मंगलवार को आरोपी साहिल खान को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

उल्लेखनीय है कि रविवार रात को शाहबाद डेरी इलाके में एक सिरफिरे आशिक द्वारा 16 साल की किशोरी की सड़क किनारे सरेआम दर्दनाक तरीके से चाकू मारकर की गई हत्या की वारदात ने दिल्ली सहित देशभर के लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

जानकारी के मुताबिक, दोस्ती तोड़ने पर रविवार रात सिरफिरे का अचानक किशोरी से आमना-सामना हो जाने पर उसने आपा खो दिया और किशोरी को दबोच कर कमर से चाकू निकाल पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया।

बता दें कि करीब 66 सेकेंड के बीच उसने किशोरी पर को न केवल 34 बार चाकू घोंपा बल्कि लहूलुहान होकर जमीन पर गिरने के बावजूद उसने पांच बार लात मारी व सड़क किनारे से पत्थर उठाकर उससे भी सिर पर छह बार वार कर बुरी तरह चेहरे को कुचल दिया।

सनकी के सिर पर इस कदर भूत सवार था कि जब तक किशोरी मरी नहीं उसने वार करना नहीं छोड़ा। सड़क किनारे आरोपित साहिल खान जिस समय वारदात को अंजाम दे रहा था लोग तमाशबीन बने रहे। किसी ने भी बीच बचाव की कोशिश नहीं की।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने मामले में निष्पक्ष और समयबद्ध जांच की भी मांग की है

शाहबाद डेरी इलाके में साक्षी की निर्शंस हत्या पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा है। आयोग के ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में उन्होंने कहा है कि मामले का संज्ञान लिया गया है। आयोग ने मामले में निष्पक्ष और समयबद्ध जांच की भी मांग की है और आरोप सही पाए जाने पर प्राथमिकी में संबंधित प्रविधानों को लागू करने की भी मांग की है। कार्रवाई की रिपोर्ट से दिल्ली पुलिस को अवगत कराने को भी कहा है।

राष्ट्रीय महिला आयाेग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि तीन सदस्यी समिति का गठन किया गया है, जो मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेगी और साक्षी के स्वजन से मुलाकात करेगी। समिति के सदस्य जांचकर्ता पुलिस अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे।

दूसरी ओर, इस मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। उन्होंने दिल्ली पुलिस से की गई कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने मामले में गिरफ्तार आरोपितों के विवरण के साथ प्राथमिकी की प्रति मांगी है।

आयोग ने लड़की या उसके परिवार से अब तक मिली किसी भी धमकी के संबंध में मिली शिकायत के साथ-साथ उस पर की गई कार्रवाई का ब्योरा भी मांगा है। आयोग ने दिल्ली पुलिस को 31 मई शाम चार बजे तक कार्रवाई रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है।

डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा, यह दिल्ली में मेरे द्वारा देखे गए सबसे भयानक अपराधों में से एक है। आरोपित बार-बार नाबालिग लड़की को सरेआम चाकू मार रहा है और उसे कोई नहीं रोक रहा है। अपराधी को स्पष्ट रूप से कानून का कोई डर नहीं है। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि हम राजधानी में महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ इस तरह के जघन्य अपराध नियमित रूप से देख रहे हैं। दिल्ली महिलाओं और लड़कियों के लिए बेहद असुरक्षित हो गई है। मामले की त्वरित जांच होनी चाहिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!