Breaking News :
>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन>>हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री>>युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
ताज़ा खबरेंदेश

पुलिस के अनुसार जम्मू शहर से सटे कई क्षेत्रों में पाकिस्तान के मोबाइल फोन टावरों के सिग्नल मिल रहे हैं, सुरक्षा एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 फ़रवरी 2021, शुक्रवार। जम्मू शहर से सटे कई क्षेत्रों में वीरवार को पाकिस्तानी मोबाइल टावर के सिग्नल मिलने से हड़कंप मच गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने सिग्नल वाले इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया। आनन-फानन में पुलिस टीमें संबंधित क्षेत्रों में पहुंच  गई। बनतालाब के भरत नगर क्षेत्र में तो पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस से सेवानिवृत्त असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर और कश्मीर के अनंतनाग के निवासी के घर में परिवार के सदस्यों के मोबाइल फोन व लैपटाप की जांच की तो कुछ नहीं मिला।

पुलिस के अनुसार बनतालाब, जानीपुर, बाग-ए-बाहु के ऊंचाई वाले और कुछ और इलाकों में पाकिस्तान के मोबाइल फोन टावरों के सिग्नल काफी तेज हैं। भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटा कानाचक्क सेक्टर दोमाना क्षेत्र में पड़ता है। बनतालाब इलाका भी दोमाना का हिस्सा है।  बनतालाब ऊंचाई वाला इलाका है, इसलिए वहां पाकिस्तानी टावर के सिग्नल काफी तेजी से आ रहे हैं।तकनीकी विशेषज्ञों के अनुसार सीमा से एरियल डिस्टेंस मात्र 10 किमी. है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान ने सीमा के इस पार रहने वाले अपने हैंडलरों को लाभ पहुंचाने के लिए भारत के नजदीक कई मोबाइल फोन के टावर लगाए हुए हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने पाक के कई हैंडलर को पकड़ा है, जो पाक सिमकार्ड का प्रयोग भारत में रह कर करते हैं।

सूत्रों के अनुसार पूरे जम्मू शहर में पुलिस और अर्धसैनिकबल चौकस हो गए हैं। नाकों के अलावा मोबाइल टीमों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। पुलिस के आला अधिकारी इससे इन्कार भी नहीं कर रहे हैं कि जम्मू शहर में आतंकी या फिर इनके मददगार छिपे हो सकते हैं। वहीं सब डिवीजनल पुलिस आफिसर दोमाना कौशिन कौल का कहना है कि इलाके में कोई भी संदिग्ध गतिविधि नहीं पाए जाने पर तलाशी अभियान बंद कर दिया।

खुफिया एजेंसी ने जम्मू कश्मीर पुलिस को सूचना दी कि बनतालाब इलाके में पाकिस्तान के मोबाइल फोन के टावर के सिग्नल आ रहे हैं। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर दिया गया। वे भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों के नेतृत्व में बन तालाब में तलाशी अभियान चलाया गया। जम्मू कश्मीर में मोबाइल फोन सेवा उपलब्ध करवा रही कंपनी के तकनीकी विशेषज्ञ और अधिकारी भी साथ थे। जांच में जिन स्थानों पर पाकिस्तानी मोबाइल फोन के सिग्नल तेज थे वहां रह रहे लोगों के घरों की तलाशी ली गई। करीब तीन घंटे तक चले तलाशी अभियान के बाद कोई भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि न मिली। सुरक्षा एजेंसियों ने इस बात से भी इन्कार नहीं किया जा सकता कि वहां कुछ लोग पाकिस्तान के सिमकार्ड का प्रयोग भी कर रहे हों।

सूत्रों के अनुसार कुछ मोबाइल कंपनियों के तकनीकी विशेषज्ञों ने  कहा कि इसमें साजिश भी हो सकती है और तकनीकी दिक्कत भी, लेकिन जिस तरह सिग्नल तेज हैं वह गड़बड़ी की आशंका पैदा कर रहे हैं। फिलहाल मोबाइल कंपनियों के तकनीकी विशेषज्ञ भी अलर्ट हैं। वे भी सिग्नल पर नजर रखे हुए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!