Breaking News :
>>मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम सविन बंसल ने किए पंजीकरण निरस्त>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा>>​शिक्षा के मंदिर में अनैतिक गतिविधियां अक्षम्य, दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल>>सीएम धामी के निर्देशों के बाद एमडीडीए ने शुरू की ‘तेल बचाओ मुहिम’>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने चयनित लोगों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>मुख्यमंत्री धामी ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>आम लोगों की मेहनत की कमाई लूटने वालों को नहीं बख्शा जायेगा- डाॅ. धन सिंह रावत>>महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में एडमिशन का एक और मौका मिलेगा- रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 25 दिनों में 12.60 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन>>‘मां इंटी बंगारम’ की नई रिलीज डेट का एलान, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>जवाड़ी पुल के पास गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने समय रहते बचाई दो जिंदगियां>>मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>जनसेवा के मूल मंत्र पर चलने वाली पार्टी है भाजपा- महाराज
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

उत्तराखंड चारधाम यात्रा-2021 : चारधाम कपाट खुलने की तिथियाँ होंगी घोषित

  • श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि बसंत पंचमी को नरेन्द्र नगर राजदरबार में तय होगी।
  • श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि 11 मार्च शिवरात्रि के अवसर पर तय होगी।
  • श्री गंगोत्री एवं श्री यमुनोत्री धाम परंपरागत रुप से प्रत्येक यात्राकाल में अक्षय तृतीया के दिन खुलते हैं।

[box type=”shadow” ][/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 फ़रवरी 2021, गुरूवार, ऋषिकेश/ देहरादून (सू.ब्यूरो)। श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि बसंत पंचमी 16 फरवरी, मंगलवार को पंचाग गणना के पश्चात विधि-विधान से नरेन्द्रनगर स्थित राजदरबार में तय होगी। प्रात: 9.30 बजे से राजदरबार में कपाट खुलने की तिथि घोषित किये जाने हेतु समारोह शुरू होगा। इसी दिन गाडू घड़ा (तेल कलश) यात्रा का भी दिन निश्चित हो जायेगा।

उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मीडिया प्रभारी डॉ० हरीश गौड़ ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में 11 मार्च बृहस्पतिवार शिवरात्रि के अवसर पर तय होगी जबकि श्री गंगोत्री एवं श्री यमुनोत्री धाम के कपाट परंपरागत रूप से अक्षय तृतीया के दिन खुलते हैं। तीर्थ पुरोहितों द्वारा नव संवत्सर के दिन शीतकालीन प्रवास मुखवा में श्री गंगोत्री धाम तथा शीतकालीन प्रवास खरसाली में यमुना जयंती पर श्री यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने का समय तय किया जाता है।

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि निर्धारण हेतु नरेंद्रनगर राजदरबार में प्रात: 9.30 बजे से कार्यक्रम शुरू हो जायेगा। इस दौरान कोरोना बचाव मानकों का पालन किया जायेगा शोसियल डिस्टेंसिंग, सेनिटाईजर का प्रयोग एवं मास्क पहनना जरूरी होगा।
गाडू घड़ा (तेल कलश) श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ एवं योग ध्यान बदरी पांडुकेश्वर में पूजा अर्चना के बाद 15 फरवरी शाम को देवस्थानम बोर्ड के चंद्रभागा स्थित धर्मशाला में पहुँचेगा तथा 16 फरवरी को प्रात: राजदरबार के सुपुर्द किया जायेगा। इसी पवित्र घड़े में बाद में समारोह पूर्वक तिलों का तेल भगवान बदरी विशाल के अभिषेक हेतु कपाट खुलने के अवसर पर डिमरी पुजारियों द्वारा बदरीनाथ धाम पहुँचाया जायेगा।

इस अवसर पर महाराजा मनुजयेंद्र शाह, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, चारधाम विकास परिषद उपाध्यक्ष आचार्य शिवप्रसाद ममगाई, बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वरीप्रसाद नंबूदरी, पं० संपूर्णानंद जोशी, आयुक्त गढ़वाल/ देवस्थानम बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन, देवस्थानम बोर्ड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी.डी. सिंह, देवस्थानम बोर्ड के वित्त नियंत्रक जगत सिंह चौहान, धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल सहित डिमरी धार्मिक केन्द्रीय पंचायत पदाधिकारी विनोद डिमरी, आशुतोश डिमरी, नरेश डिमरी, ज्योतिष डिमरी एवं आचार्य वेदपाठीगण तथा श्रद्धालुजन नरेन्द्रनगर राज दरबार पहुचेंगे। श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि निश्चित होते ही चारधाम यात्रा की तैयारियाँ ब्यापक स्तर पर शुरू की जायेगी। यहाँ यह भी उल्लेखनीय है कि विगत दिनों से चारों धामों में बर्फ पिघलने लगी थी, लेकिन मौसम सर्द होने से उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फवारी हो रही है। उम्मीद की जा सकती है कि यात्रा शुरू होने तक बर्फ मौजूद रह सकती है।

[box type=”shadow” ][/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!