Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
उत्तराखण्डनैनीताल

शहरी नियोजन हेतु उच्च स्तरीय समिति द्वारा उत्तराखंड प्रशासनिक अकादमी, नैनीताल में दो दिवसीय कार्यशाला का किया गया आयोजन

उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष केशव वर्मा ने शहरी नियोजन के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

धीरे-धीरे कम हो रही जलापूर्ति व उच्च विद्युत खपत पर भी जोर दिया।

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 फ़रवरी 2023, सोमवार, नैनीताल। शहरी नियोजन हेतु हाई लेवल कमेटी (उच्च स्तरीय समिति) द्वारा उत्तराखंड प्रशासनिक अकादमी, नैनीताल में शहरी विकास व ए.टी.आई., नैनीताल के संयुक्त सौजन्य से दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष केशव वर्मा ने शहरी नियोजन के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने क्षेत्रीय विकास रणनीति और स्थानीय आर्थिक वृद्धि पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देशानुसार मास्टर सिटीज़ के सहयोग व सलाह के लिए हाई लेवल समिति का गठन किया गया है जिसमें शहरों में आने वाली नई चुनौतियों, स्थानीय पर्यावरण, क्षमता व शहर की उपयोगिता के सम्बंध में सलाह व सहयोग समिति द्वारा दिया जाएगा।

महानिदेशक ए.टी.आई. बी.पी. पांडेय ने कहा कि आपसी समन्वय से जनपद नैनीताल के पर्यावरणीय मुद्दे, शहरी विकास, ट्रैफिक पुलिस व काफी संख्या में आने वाले पर्यटकों की समस्या पर कार्य कर बेहतर किया जा सकता है। उन्होंने धीरे-धीरे कम हो रही जलापूर्ति व उच्च विद्युत खपत पर भी जोर दिया।

इस अवसर पर अपर सचिव/ निदेशक शहरी विकास नवनीत पांडेय ने पर्वतीय राज्य उत्तराखंड के शहरी नियोजन व रणनीति पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि राज्य स्तर पर शहरी नियोजकों की आंतरिक क्षमता के विकास हेतु राज्य नगरीय विकास संस्थान का गठन नैनीताल में किया गया है।

इस अवसर पर महानिदेशक ए.टी.आई. बी.पी. पांडेय, प्रोफेसर सास्वत बंदोपाध्याय, समिति के सदस्य जिगनेश मेहता, नियोजक मोहम्मद मोनिस खान, मोह्निस कपूर सहित 40 शहरी निकायों के प्रतिनिधि, हरिद्वार, देहरादून, रुड़की सहित 07 शहरों के मास्टर प्लान तैयार करने वाली फर्मों के कंसल्टेंट उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!