Breaking News :
>>मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा>>कालसी में बड़ा सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत, पांच घायल>>नागा चैतन्य की ‘वृषकर्मा’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी रहस्य और रोमांच से भरी पौराणिक दुनिया>>भीकमपुर में नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी>>एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबल आज>>देहरादून में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, राजपुर रोड क्षेत्र में 6 प्रतिष्ठान सील>>मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं को मिलेगी 25 हजार तक की प्रोत्साहन राशि>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी
उत्तराखण्ड

कैंची धाम में उमड़ा आस्था का महासैलाब : स्थापना दिवस पर लाखों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

कैंची धाम का 61वां स्थापना दिवस: श्रद्धालुओं का सैलाब, भक्ति में डूबा पूरा परिसर

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 15 जून 2025, भवाली/नैनीताल। बाबा नीब करौरी महाराज के कैंची धाम में आज 61वां स्थापना दिवस (15 जून 2025) बड़े ही श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। रविवार सुबह 4:45 बजे विशेष पूजा-अर्चना के साथ मंदिर परिसर में देवी-देवताओं और बाबा को मालपुए का भोग लगाया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण शुरू हो गया, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए।

इस वर्ष कैंची धाम का मेला ऐतिहासिक रूप ले चुका है। आयोजन से एक दिन पहले ही शुक्रवार शाम तक 10,000 से अधिक श्रद्धालु मंदिर परिसर और उसके आसपास पहुंच चुके थे। आज सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं, जो लगभग दो किलोमीटर तक फैल गई थीं। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा हल्द्वानी, भीमताल, भवाली और नैनीताल जैसे स्थानों से कैंची धाम के लिए 600 शटल वाहन लगाए गए हैं। शटल सेवा के माध्यम से लगातार लोगों को मंदिर तक पहुंचाया जा रहा है।

ज़िलाधिकारी (DM) स्वयं शटल से कैंची धाम पहुंचीं और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि “श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बावजूद दर्शन पूरी तरह सुचारु ढंग से कराए जा रहे हैं।”

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने जानकारी दी कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए काठगोदाम, नैनीताल, भीमताल, भवाली और कैंची धाम क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासनिक और पुलिस टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं ताकि किसी को असुविधा न हो।

कैंची धाम में भक्तों की भीड़ ने यह सिद्ध कर दिया कि बाबा नीब करौरी महाराज के प्रति श्रद्धा दिन-ब-दिन बढ़ रही है। हर उम्र के लोग कतारबद्ध होकर अनुशासन में बाबा के दर्शन कर रहे हैं और मालपुए का प्रसाद प्राप्त कर रहे हैं।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *