Breaking News :
>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
उत्तराखण्ड

सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 96वीं जयंती

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 96वीं जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर भाजपा ने प्रदेश से लेकर बूथ स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए, जिनमें स्वर्गीय वाजपेयी का भावपूर्ण स्मरण किया गया।

प्रदेश भाजपा मुख्यालय में हुई संगोष्ठी में पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर रोशनी डालते हुए उत्तराखंड के गठन और राज्य के विकास में उनके योगदान को याद किया गया।

संगोष्ठी में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रखर राष्ट्रवाद एवं राष्ट्रवादी राजनीति के जन्मदाता के रूप में स्वर्गीय वाजपेयी को हमेशा याद रखा जाएगा। वाजपेयी ने राजनीति में उच्च मानदंडों को स्थापित किया। साथ ही भारत को विश्व में नई पहचान दिलाई। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की स्थापना में स्वर्गीय वाजपेयी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। यही नहीं, राज्य को विशेष औद्योगिक पैकेज देकर यहां रोजगार के साधन उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की।

इस अवसर पर पार्टीजनों ने अटल बिहारी वाजपेयी से जुड़े संस्मरण भी सुनाए। संगोष्ठी में दायित्वधारी नरेश बंसल, विधायक एवं प्रदेश महामंत्री खजानदास, प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ.देवेंद्र भसीन, प्रदेश महामंत्री अनिल गोयल, वरिष्ठ नेता पुनीत मित्तल, इंदुबाला, रविंद्र कटारिया, भाष्कर नैथानी, बृजभूषण गैरोला, भगवत प्रसाद मकवाना आदि ने विचार रखे। संचालन प्रदेश कार्यालय सचिव पुष्कर काला ने किया। इससे पहले पार्टीजनों ने स्वर्गीय वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। संगोष्ठी में काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

कुशल शासक थे अटल: अजय भट्ट

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी देश के एक कुशल शासक रहे। उनके निर्णय भी उनकी ही तरह अटल होते थे। अटल ने सदैव सुशासन के लिए प्रशासनिक और राजनीतिक सुधारों को लागू करवाया। यह बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद अजय भट्ट ने अटल की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में कहीं।

अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर भाजपा महानगर कार्यालय में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने अटल बिहारी को कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा पुंज बताया। उन्होंने कहा कि यह उन जैसे महान पुरुषों की ही थाती है कि आज पार्टी यहां तक पहुंची है।

नवनिर्वाचित महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने कार्यकर्ताओं को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला का उदाहरण दिया कि कैसे ईमानदारी से कार्य करके वह कार्यकर्ता से लोकसभा अध्यक्ष बने। टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सीताराम भट्ट के नेतृत्व में एक टीम की तरह कार्य करें और 2022 की तैयारी में जुट जाएं। प्रदेश महामंत्री एवं राजपुर रोड विधायक खजान दास ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

इस दौरान प्रदेश महामंत्री अनिल गोयल वरिष्ठ भाजपा नेता सुशीला बलूनी, बृजभूषण भूषण गैरोला, आदित्य कुमार, रविंद्र कटारिया, राजकुमार पुरोहित, भगवत प्रसाद मकवाना, बलजीत सोनी, संजीव वर्मा, राजीव उनियाल, ब्रिजलेस गुप्ता, श्याम पंत, राजेश रावत आदि उपस्थित रहे।

उधर, कैंट विधानसभा क्षेत्र के कार्यालय में युवा मोर्चा की ओर से रक्तदान शिविर और कौलागढ़ के आर्य समाज मंदिर सभागार का उद्घाटन किया किया गया। विधायक हरबंस कपूर ने कहा कि अटल हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार हमारे बीच हैं।

बापूनगर में गैस कनेक्शन बांटे

अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर भाजपा मसूरी विधानसभा क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को गैस कनेक्शन बांटे गए। जाखन स्थित बापूनगर बस्ती में आयोजित कार्यक्रम में श्रम योजना के माध्यम से सैकड़ों लाभार्थियों को सिलाई मशीन, कंबल, सोलर लाइट व छाते थे। इस दौरान मसूरी विधायक गणेश जोशी ने अटल जी को श्रद्धांजलि दी।

गोष्ठी का आयोजन

बालावाला मंडल की ओर से अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। जोगीवाला रिंग रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित गोष्ठी में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि अटल का व्यक्तित्व सरल और प्रेरणादायी था। भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए।

कंबल और खाद्य सामग्री बांटी 

अटल सुशासन दिवस के अवसर रायपुर विधायक रायपुर उमेश शर्मा काऊ ने अधोईवाला क्षेत्र में जाकर कुष्ट रोगियों को कंबल और खादय सामग्री वितरित की। इस मौके पर पार्षद संजीव मल्होत्रा, अभिषेक पंत, शिवानी बंसल, सुमित पुंडीर, नीतू वाल्मीकि, बीना बहुगणा, मनीष बिष्ट आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!