Breaking News :
>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
उत्तराखण्ड

नए वर्ष में दून से दिल्ली के बीच सीएनजी बस की सौगात मिलने वाली

नए वर्ष में देहरादून से दिल्ली के बीच सीएनजी बस के सफर की सौगात मिलने वाली है। दून में गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया (गेल) के साथ सीएनजी लाइन बिछाने जा रही इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आइजीएल) ने प्रारंभिक चरण में पांच सीएनजी बसों का करार राज्य परिवहन निगम के साथ किया है। पांचों बसें अनुबंध पर संचालित होंगी और परिवहन निगम प्रति किलोमीटर के हिसाब से लगभग साढ़े तीन रुपये आजीएल को भुगतान करेगा। रोडवेज महाप्रबंधक दीपक जैन ने बताया कि अगले 10-12 दिन में ये बसें दून पहुंच जाएंगी व संभवत: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इन बसों को हरी झंडी दिखाएंगे।

केंद्र सरकार ने दिल्ली को प्रदूषण मुक्त करने के लिए चार ग्रीन कॉरीडोर बनाने का निर्णय लिया है। इसमें एक कॉरीडोर दिल्ली से देहरादून भी है। बाकी चार कॉरीडोर में दिल्ली से जयपुर, आगरा और चंडीगढ़ को सम्मिलित किया गया है।

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिल्ली में मंगलवार को इन चारों कॉरीडोर में आधुनिक तकनीक से लैस आइजीएल की ‘टू-बाइ-टू’ सीएनजी बसें चलाने की योजना का शुभारंभ किया। इनमें उत्तराखंड के संग अभी पांच बसों का करार हुआ है। बस में एक बार में लगभग 275 किलो सीएनजी भरी जाएगी।

रोडवेज अफसरों ने बताया कि एक बार टैंक फुल कराने पर एक बस दून-दिल्ली के दो फेरे लगा सकती है। डीजल के मुकाबले बसों पर कम खर्च आएगा। एक बस की कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही। बसों में 45 सीटें लगी हैं व सीटों के बीच काफी स्पेस है जिससे यात्रा आरामदायक रहेगी।

नई बसें देंगी ज्यादा माइलेज

रोडवेज अफसरों के मुताबिक अब तक जो सीएनजी बसें चल रहीं थीं वे एक बार टैंक फुल कराने पर 250-300 किमी तक चल सकती थीं, लेकिन जो नई बस लांच की गई है यह एक बार टैंक फुल होने की स्थिति में 1000-1100 किमी तक माइलेज देंगी।

इसमें सामान्य सीएनजी गैस सिलेंडर से 70 फीसद हल्के सिलेंडर लगाए गए हैं। ये बसें सेमी-डीलक्स हैं और इनमें सीटें भी दो-दो की कतार में हैं। निगम इन बसों को साधारण किराए पर चलाने की योजना बना रह है। निगम को इस बस से प्रति माह एक लाख की आय का अनुमान है। इन बसों में चालक व परिचालक रोडवेज के रहेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!