Breaking News :
>>हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा>>सरकारी नीतियों में शामिल किए जाएंगे छात्र – छात्राओं के सुझाव – सीएम पुष्कर सिंह धामी>>टैक्स चोरी रोकने को AI का सहारा, मुख्य सचिव ने 4-5 महीने में एआई बेस्ड मैकेनिज्म तैयार करने के दिए निर्देश>>हेमकुंड साहिब के कपाट 10 अक्टूबर को होंगे बंद, अब तक 2.38 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन>>देहरादून में बारिश से बड़ा हादसा, करगी ग्रांट में दो दुकानें और एक मकान ढहा, लोगों में दहशत>>‘असुर 3’ की तैयारियां तेज, सितंबर से शुरू हो सकती है शूटिंग; नई एक्ट्रेस की होगी एंट्री>>असम में बाढ़ से हाहाकार,मृतकों का आंकड़ा 100 पहुंचा, कई जिलों में अब भी हालात गंभीर>>शिव घाट पर स्नान के दौरान कांवड़िया बेहोश, SDRF ने River Ambulance से पहुंचाया मेडिकल कैंप>>2036 ओलंपिक की भारत में मेजबानी की मनोकामना: खेल मंत्री रेखा आर्या ने उठाई ‘संकल्प कांवड़ यात्रा’>>उत्तराखंड में देर रात कांपी धरती, उत्तरकाशी में 4.2 और टिहरी में 2.0 तीव्रता का भूकंप>>हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की तैयारी, आज से 17 अगस्त तक होंगे देशभक्ति के विविध कार्यक्रम>>14 महिलाओं को तीलू रौतेली, 35 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को राज्य स्तरीय सम्मान>>शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक>>55 साल, 5000 मैच और अनगिनत रिकॉर्ड… जानिए कैसे बदलता गया पुरुष वनडे क्रिकेट का रोमांच>>स्वच्छ एवं सुंदर शहर के लिए जनसहभागिता जरूरी- डीएम>>बार-बार फूल रही है सांस तो न करें नजरअंदाज, दिल से लेकर फेफड़ों तक इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>कपकोट में खीर गंगा नदी से 49 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद>>ओटीटी पर दस्तक देने जा रही कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’, इस दिन होगी स्ट्रीम>>मुख्यमंत्री ने पेंशन लाभार्थियों को कुल ₹ 146 करोड़ 32 लाख की पेंशन राशि का किया भुगतान>>स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने की समीक्षा बैठक
आर्थिक गतिविधियाँ

होम लोन का Interest Rate कम करने का, ये है तरीका

होम लोन एक लंबी अवधि का लोन होता है। इसलिए इस पर दिया जाने वाला ब्याज भी बहुत ज्यादा होता है। अगर आप इस लोन में अपने बकाया का भुगतान नहीं कर पाते हैं, तो कर्जदाता उसकी वसूली के लिए अलग-अलग तरीके अपनाता है। जब तक आप लोन का पूरा पैसा जमा नहीं करा देते, तब तक कर्जदाता आपकी प्रॉपर्टी का मालिक होता है। कुछ तरीके हैं, जिनसे होम लोन पर ब्याज के बोझ को कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि वे क्या हैं।

होम लोन ओवरड्राफ्ट सुविधा को चुनें

होम लोन पर ब्याज दर को कम करने के लिए ग्राहक अपने होम लोन अकाउंट के साथ होम लोन ओवरड्राफ्ट सुविधा को चुन सकते हैं। इस सुविधा में आप अपनी ईएमआई (EMI) के अलावा भी अपने होम लोन अकाउंट में अतिरिक्त राशि जमा करवा सकते हैं। अकाउंट में अतिरिक्त राशि डालने से आपकी ब्याज राशि और लोन की अवधि घट जाएगी। इसके अलावा आप जरूरत पड़ने पर अपने अकाउंट से इस अतिरिक्त राशि को निकाल भी सकते हैं। हालांकि, होम लोन अकाउंट से पैसा निकालने पर आपकी लोन पर ब्याज राशि बढ़ जाएगी।

होम लोन का पूर्व भुगतान करें

अगर आपके पास पर्याप्त पैसा है, तो आपको इस विकल्प को जरूर चुनना चाहिए। इसमें आप अपने होम लोन के लिए पूर्व भुगतान कर सकते हैं। इससे आपके लोन की अवधि घट जाएगी जिससे कुल ब्याज राशि भी कम होगी। वेतनभोगी कर्मचारी चाहें, तो इसके लिए अपने सालाना बोनस की राशि का भी उपयोग कर सकते हैं।

होम लोन के ऑफर्स चेक करते रहें

ग्राहक होम लोन के ऑफर्स ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। आपको मार्केट में यह चेक कर लेना चाहिए कि कौनसा कर्जदाता कम ब्याज दर पर लोन दे रहा है। अगर आपको लगे कि दूसरे कर्जदाता की ब्याज रेट कम है, तो आप अपना होम लोन स्विच कर सकते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!