Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
दिल्लीदेश

75वां गणतंत्र दिवस : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फहराया तिरंगा,  ‘आवाहन’ समूह रहा आकर्षण का केंद्र

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 26 जनवरी 2024, नई दिल्ली। देश आज अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तिरंगा फहराया। इस अवसर पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि के रूप में शोभा बढ़ा रहे हैं। इस दौरान 21 तोपों की सलामी भी दी गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और व उनके फ्रांसीसी समकक्ष इमैनुएल मैक्रों की आगवानी की। राष्ट्रपति मुर्मू व मुख्य अतिथि पारंपरिक बग्गी से कर्तव्य पथ पर पहुंचे, जहां पर उन्होंने जनता का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान पीएम मोदी ने मैक्रों को गले लगाया और कुछ देर दोनों को बात करते हुए भी देखा गया।

भारतीय वाद्ययंत्रों के साथ ‘आवाहन’ समूह ने 90 मिनट तक चलने वाली परेड की शुरुआत की। ‘आवाहन’ समूह आकर्षण का केंद्र रहा जिसमें 100 से अधिक महिला कलाकार विभिन्न ताल वाद्ययंत्र बजाते हुए शामिल हुईं। पहली बार परेड में शामिल इस समूह में देश के विभिन्न हिस्सों के भारतीय वाद्ययंत्रों की ध्वनियां सुनाई दे रही थीं। दुनिया की एकमात्र घुड़सवार रेजीमेंट ने गणतंत्र दिवस परेड की अगुवाई की। सेना के 61वें घुड़सवार दस्ते का नेतृत्व मेजर यशदीप अहलावत ने किया। 61 कैवेलरी को 1953 में स्थापित किया गया था और यह दुनिया में एकमात्र सेवारत सक्रिय घुड़सवार दस्ता है, जिसमें सभी ‘स्टेट हॉर्स्ड कैवेलरी यूनिट’ शामिल हैं। पहली बार कर्त्तव्य पथ पर परेड करते हुए तीनों सेनाओं से महिलाओं की एक टुकड़ी शामिल हुई। इस परेड का नेतृत्व सैन्य पुलिस की कैप्टन संध्या ने किया। कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस की महिलाकर्मी ‘नारी शक्ति’ कौशल का प्रदर्शन कर रही हैं। मोटरसाइकिलों पर सवार 265 महिला बाइकर्स ने शौर्य और वीरता का प्रदर्शन किया।

इस बार की परेड में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की कुल 16 झांकियों ने हिस्सा लिया, जबकि केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों की नौ झांकियां भी शामिल हुईं, लेकिन उत्तर प्रदेश की झांकी पर सभी की निगाहें टिकी रहीं, क्योंकि उत्तर प्रदेश की झांकी का भगवान श्रीराम ने बाल स्वरूप में नेतृत्व किया। झांकी विकसित भारत-समृद्ध विरासत पर आधारित है। आसमान में धुंध के बीच 11 मैकेनाइज्ड कॉलम, 12 मार्चिंग टुकड़ियाँ और आर्मी एविएशन कोर के उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर ने सलामी दी। वहीं, वायु सेना के 46 विमानों द्वारा फ्लाई-पास्ट के साथ परेड संपन्न हुई। इस दौरान मिग 29, अपाचे, प्रचंड, डकोटा, राफेल सहित अन्य विमानों ने आसमान में करतब दिखाए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!