Breaking News :
>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या>>प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या>>उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव>>क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं>>महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई>>महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन>>दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण>>जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ए-ब्लॉक, नेहरू कालोनी स्थित राजीव पार्क में धूमधाम से किया गया झण्डा-रोहण का कार्यक्रम

[box type=”shadow” ]

  • पम्मी नंदा फाउंडेशन के चेयरपर्सन ब्रिगेडियर श्री सोम प्रकाश नंदा एवम लायन्स क्लब के रीज़नल चेयरपर्सन श्री जय प्रकाश कन्नौजिया द्वारा किया गया झण्डा-रोहण।
  • छोटे बच्चों को लेखन सामग्री (कॉपी, पेंसिल, कलर बॉक्स आदि) वितरित की गई।
  • लायन्स क्लब एवं पम्मी नंदा फाउंडेशन की ओर से किया गया पौधा रोपण।
  • इस पावन अवसर पर बच्चों एवं अन्य उपस्थित लोगों में देखने को मिला ख़ासा उत्साह ।[/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 अगस्त 2020, शनिवार। आज, 15 अगस्त 2020 को 74वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर नेहरू कालोनी के ए-ब्लॉक स्थित राजीव पार्क में विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी झण्डा-रोहण का आयोजन किया गया। आज का यह झण्डा-रोहण पम्मी नंदा फाउंडेशन के चेयरपर्सन ब्रिगेडियर श्री सोम प्रकाश नंदा एवम लायन्स क्लब के रीज़नल चेयरपर्सन श्री जय प्रकाश कन्नौजिया के कर कमलों द्वारा किया गया। ध्वजारोहण एवं राष्ट्रीय गान के उपरान्त मिष्ठान का वितरण किया गया। समारोह में आये छोटे बच्चों को लेखन सामग्री (कॉपी, पेंसिल, कलर बॉक्स आदि) वितरित की गई।
वार्ड-56 के पार्षद अमित भंडारी(दीपू) द्वारा प्रातःकाल से ही पर्यावरण मित्रों एवं मोहल्ले के बच्चों के सहयोग से पार्क साफ-सुथरा कर झंडा-रोहण स्थल को सजाया गया। स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर बच्चों एवं अन्य उपस्थित लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला।

[box type=”shadow” ]

[/box]

इस अवसर पर लायन्स क्लब एवं पम्मी नंदा फाउंडेशन की ओर से राजीव पार्क में पौधा रोपण भी किया गया। इस शुभ अवसर पर पम्मी नंदा फाउंडेशन के चेयरपर्सन ब्रिगेडियर श्री सोम प्रकाश नंदा, लायन्स क्लब के रीज़नल चेयरपर्सन श्री जय प्रकाश कन्नौजिया, श्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट, श्री आशुतोष, श्री आनंदमणि ध्यानी, श्री फतेह सिंह नेगी, श्री सी. एस. रावत, श्री ए.पी. घिल्डियाल, श्री मनवीर सिंह कठैत, पार्षद श्री अमित भंडारी(दीपू), श्री अनिल जोजफ, श्री धर्मेन्द्र आर्य, श्री संजय बहादुर, श्री नरेश भंडारी, श्रीमती नीलम जुनेजा, पूर्व पार्षद श्रीमती नीरू भट्ट, श्रीमती गोदांबरी रावत एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं बच्चे उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!