Breaking News :
>>स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान और उनके परिजनों की समस्याओं के निराकरण हेतु हुई अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘वन क्लिक’ से 7.56 लाख पेंशनर्स को जारी की धनराशि>>5 दिवसीय दौरे के लिए असम रवाना हुए कृषि मंत्री गणेश जोशी>>“ऑपरेशन प्रहार” के तहत जुआरियों पर दून पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक>>7 मई को रिलीज होगा ‘बंदर’ का टीजर, मेकर्स ने की घोषणा>>कांवली रोड पर तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से मजदूर की मौत>>कैलाश मानसरोवर यात्रा हुई महंगी, प्रति यात्री खर्च बढ़कर 2.09 लाख रुपये हुआ>>प्रदेश के सभी शासकीय विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएं- मुख्य सचिव>>अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की आड़ में अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं- कुसुम कंडवाल>>खेल सशक्तिकरण का प्रतीक बन गया हिमाद्री आइस रिंक- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री धामी से मिले कृषि मंत्री गणेश जोशी, मसूरी क्षेत्र के विकास कार्यो पर की चर्चा>>जागेश्वर धाम परियोजना में रोपवे को किया जाए शामिल- मुख्य सचिव>>चालान के नाम पर ₹1.20 लाख की साइबर ठगी, आरोपी गिरफ्तार>>कृषि मंत्री गणेश जोशी से मिले पंतनगर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. शिवेन्द्र कश्यप>>श्री मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान का कार्य जल्द शुरू किया जाए- मुख्यमंत्री>>अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 200 करोड़ के पार>>गढ़वाल राइफल्स के स्थापना दिवस पर सीएम धामी ने सभी जवानों को दी शुभकामनाएं>>सभी लंबित घोषणाओं के शासनादेश 15 जून तक जारी किए जाएं- सीएम धामी>>पश्चिम बंगाल और असम में खिला भाजपा का कमल, पुडुचेरी में NDA ने मारी बाजी>>ऋषिकेश में अवैध निर्माण पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, बहुमंजिला इमारत सील
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 15 अगस्त 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव  द्वारा आज प्रातः 9 बजे देहरादून कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सभी कार्यालयों के कार्मिकों के साथ आजादी की 74वीं वर्षगांठ पर ध्वजारोहण किया गया और उपस्थित कार्मिकों को नये भारत का संकल्प दिलवाते हुए, उसे अपने आचरण में अपनाते हुए राष्ट्र के सर्वागीण विकास में अपना बहुमूल्य योगदान देने का आह्वान किया।


जिलाधिकारी ने आजादी का मूल्य समझाते हुए उपस्थित सभी कार्मिकों से देशहित में अपना बेहतर योगदान देते हुए अच्छा कार्य करने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि हम सभी को राष्ट्र के समस्त नागरिकों के सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए कार्य करें। इसमें लोक सेवकों का दायित्व बढ़ जाता है कि जब भी कोई व्यक्ति हमारे पास किसी काम के लिए आता तो वह बड़ी उम्मीद से आता है। उन्होंने कहा कि विशेषकर  लोक सेवकों के पास आने वाले फरियादियों/जरूरतमंदों की उम्मीद और विश्वास को बनाये रखते हुए  उनकी समस्या के समाधान हेतु जो भी नियमानुसार कार्य हो सकता है वह करें।  जिलाधिकारी ने कहा कि अब जिला कलेक्ट्रेट, विकास भवन और तहसील सदर ई-ऑफिस प्रणाली से जुड़ गया है, इसके लिए उन्होंने सभी को धन्यवाद देते हुए इस कार्य को सफल बनाने के लिए ई-ऑफ़िस प्रणाली को बेहतर तरीके से संचालित करनें की अपेक्षा की। उन्होनें कहा कि हम सभी को अपने दिनभर किये गये कार्यों का एक बार अवलोकन कर परीक्षण करना चाहिए।
इस दौरान जिलाधिकारी ने ई-आफिस प्रणाली में प्रक्रिया में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए कलेक्ट्रेट के वरिष्ठ सहायक सुशील बडोनी एवं देवेन्द्र सिंह बोनाल को पुरस्कृत करते हुए कहा कि इस नई प्रणाली में अन्य कािर्मक भी अच्छा कार्य कर रहे हैं भविष्य में होने वाले राष्ट्रीय आयोजन के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अन्य कार्मिकों को पुरस्कृत किया जायेगा।


इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में अपर जिलाधिकारी बीर सिंह बुदियाल व अरविन्द पाण्डेय, नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चैहान, उप जिलाधिकारी अवधेष कुमार, उप जिलाधिकारी माया दत्त जोशी, उप जिलाधिकारी सदर गोपाल राम बिनवाल, उप जिलाधिकारी मुख्यालय संगीता कन्नौजिया सहित  सम्बन्धित अधिकारी व कार्मिक उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!