Breaking News :
>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या>>प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या>>उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव>>क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं>>महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई>>महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन>>दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण>>जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री ने रचा स्वर्णिम इतिहास

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 15 अगस्त 2020, देहरादून (सू.ब्यूरो)। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराडीसैंण) विधानसभा परिसर में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कर स्वर्णिम इतिहास रचा। यह पहला मौका है जब प्रदेश के किसी मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित होने के बाद स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेमचंद्र अग्रवाल विधानसभा उपाध्यक्ष श्री रघुवीर सिंह चौहान सहित क्षेत्रीय विधायक श्री सुरेंद्र सिंह नेगी, थराली विधायक श्रीमती मुन्नी देवी शाह व अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 76 करोड़, 67 लाख, 65 हजार रूपये की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकापर्ण करते हुए जनपदवासियों को बडी सौगात भी दी।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने 4 मार्च, 2020 को सदन में बजट पेश करने के तुरंत बाद गैरसैंण (भराडीसैंण) को प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया था। ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री ने भराडीसैंण पहुॅचकर स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि जनभावनाओं के अनुरूप ही राज्य में विकास कार्यो को आगे बढ़ाने के लिए उनकी सरकार संकलपबद्व है।

[box type=”shadow” ]

 [/box]

[box type=”shadow” ]स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री ने भराडीसैंण विधानसभा परिसर में 6071.82 लाख रूपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास तथा 1595.83 लाख रूपये की योजनाओं का लोकार्पण किया।

इन योजनाओं का शिलान्यास किया गया:

  • उनमें कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में बुंगीधार-मेहलचैरी-बछुवाबाण मोटर मार्ग के किमी० 51 मेन डामरीकरण व सुधारीकरण लागत 60 लाख रूपये।
  • गैरसैंण में पुनगाँव-विषौणा मोटर मार्ग सुधारीकरण व डामरीकरण लागत 312.93 लाख रूपये।
  • गोपेश्वर में ईवीएम वेयर हाउस का निर्माण लागत 223.31 लाख रूपये।
  • पोखरी के विनायकधार में स्व० श्री नरेन्द्र सिंह भण्डारी की मूर्ति स्थापना एवं पार्क विकास निर्माण कार्य लागत 14.30 लाख रूपये
  • भराडीसैंण में हैलीपैड निर्माण लागत 216.76 लाख रूपये।
  • राजकीय इण्टर कॉलेज थिरपाक में भौतिक, रसायन व जीव विज्ञान प्रयोगशाला निर्माण लागत 82.02 लाख रूपये।
  • हाईस्कूल पुडियाणी में रमसा के तहत विविध कार्य लागत 74.14 लाख रूपये।
  • गैरसैंण में अक्षयबाड़ा पेयजल योजना लागत 83.53 लाख रूपये।
  • सारिगंगाँव ग्राम समूल पेयजल योजना लागत 94.79 लाख रूपये।
  • टंगणी तल्ली से टंगणी मल्ली तक मोटर मार्ग लागत 260.46 रूपये।
  • कुहेड मैठाणा से रोपा चलधर मोटर मार्ग निर्माण लागत 441.58 लाख रूपये।
  • कुहेड-मैठाणा पलेठी-सरतोली-मथरपाल-नैथोली मोटर मार्ग लागत 989.23 लाख रूपये।
  • मारवाडी-थेंग मोटर मार्ग लागत 813.08 लाख रूपये।
  • मारवाड़ी-पुलना मोटर मार्ग 673.50 लाख रूपये।
  • बूंगीधार-मैहलचैरी-बछुवाबाण मोटर मार्ग के किमी० 12 से कोलानी मोटर मार्ग लागत 296.69 लाख रूपये।
  • रोहिडा-पज्याणा मोटर मार्ग लागत 353.09 लाख रूपये।
  • गौचर-ढमढमा मोटर मार्ग लागत 806.04 लाख रूपये।
  • नन्द्रप्रयाग-घाट मोटर मार्ग के किमी० 11 से मंगरोली मोटर मार्ग 182.44 लाख रूपये।
  • घाट-थराली मोटर मार्ग के किमी० 10 से स्यारी मोटर मार्ग लागत 108.23 लाख रूपये।

इन योजनाओं का किया गया लोकापर्ण:

  • जिलासू-उत्तरौं मोटर मार्ग डामरीकरण कार्य लागत 185.06 लाख रूपये।
  • गैरसैंण में क्रीडा स्थल का विस्तारीकरण तथा विकास कार्य लागत 65.81 लाख रूपये।
  • कर्णप्रयाग में बाला से सिरकोट मोटर मार्ग नवनिर्माण लागत 65.81 लाख रूपये।
  • आदिब्रदी-नौटी से काॅसुवा होते हुए चाँदपुर गढी तक नवनिर्माण कार्य लागत 250.64 लाख रूपये।
  • चेपडो गधेरे में लौह सेतु का निर्माण लागत 214.89 लाख रूपये।
  • राजकीय इण्टर कॉलेज कुराड़ में कम्प्यूटर, पुस्तकालय एवं आर्ट क्राफ्ट भवन निर्माण लागत 50.46 लाख रूपये।
  • राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कण्डवाल में कम्प्यूटर, पुस्तकालय एवं आर्ट क्राफ्ट भवन निर्माण लागत 55.25 लाख रूपये।
  • राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सणकोट मे प्रयोगशाला, कम्प्यूटर, पुस्तकालय एवं आर्ट क्राफ्ट भवन निर्माण लागत 74.94 लाख रूपये।
  • गैरोली-मल्ली ग्राम समूह पेयजल योजना लागत 154.77 लाख रूपये।
  • हेलंग-ल्यारी-उगर्म मोटर मार्ग स्टेज-2 लागत 225.35 लाख रूपये तथा गीबर से पैब मोटर मार्ग।[/box]

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज लिए भराडीसैंण में से बनाए गए कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!