Breaking News :
>>वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का नया गाना ‘चुनरी चुनरी’ हुआ रिलीज>>मातृशक्ति और वंचित बच्चों की सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य का कार्य- कुसुम कंडवाल>>अब खिलाड़ी कर सकेंगे विश्व स्तरीय खेल सुविधाओं के साथ अभ्यास- रेखा आर्या>>अजबपुर कला में आठ बीघा में की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

उत्तराखंड में बीते 24 घंटों में मिले कोरोना के 3064 नए मरीज, सक्रिय केस 31 हजार पार

अकेले जनपद देहरादून में सर्वाधिक 870 मामले, कोरोना संक्रमण से 11 मरीजों की हुई मौत

➧ फेस मास्क का हमेशा प्रयोग करें।
➧ दो गज की दूरी, बहुत ही जरूरी।
➧ जब तक बहुत ही जरुरी न हो घर से बहार नहीं निकालें।

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 जनवरी 2022, सोमवार, देहरादून। सोमवार सांय 6:00 बजे, स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 3064 नए लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है और इसी के साथ राज्य में संक्रमितों का आँकड़ा 4,03,465 पहुँच गया है। अकेले देहरादून जनपद में बीते 24 घंटों के अंदर 870 कोरोना पॉजिटिव मामलों का पाया जाना निश्चित तौर पर चिंता का विषय है।
राज्य में आज कोरोना से 11 मरीजों की मौत हुई। अब तक प्रदेश में कोरोना संक्रमण से मरने वाले लोगों का कुल आँकड़ा 7491 पहुँच गया है।

राज्य में बीते 24 घंटों आज 2985 मरीज ठीक भी हुए हैं। अब तक कुल 3,56,331 कोरोना संक्रमित मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है और वह स्वस्थ्य होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं। अब तक कुल 8363 कोरोना संक्रमित व्यक्तियों को प्रदेश से बाहर दूसरे प्रदेशों में भेजा जा चुका है। प्रदेश में अब कुल 31,280 कोरोना संक्रमण के एक्टिव मामले हैं।
आज 24,377 सैंपल्स को जाँच के लिए भेजा गया है।

सरकारी दफ्तरों में तेजी से पैर पसार रहा कोरोना
हरिद्वार में सरकारी दफ्तरों में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। अधिकारियों-कर्मचारियों के पॉजिटिव होने से सरकारी कामकाज प्रभावित हो रहा है। नया साल शुरू होते ही जनवरी के पहले सप्ताह से कोरोना संक्रमण के नए वैरिएंट की दस्तक और तीसरी लहर की आशंका के बीच बड़ी संख्या में संक्रमित सामने आ रहे हैं। 23 जनवरी को अधिकतम 961 केस सामने आ चुके हैं। सरकारी दफ्तरों में बड़ी तेजी से कोरोना पैर पसार रहा है। आए दिन कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ रहे हैं। 21 जनवरी को 45 सरकारी कर्मचारी पॉजिटिव मिले थे। 22 जनवरी को कर्मचारियों की संख्या बढ़कर 68 हो गई। 23 जनवरी को तो अब तक सबसे अधिक 178 सरकारी कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। नगर निगम हरिद्वार में अकेले लगभग सौ कर्मचारी और दो सहायक नगर अधिकारी संक्रमित हो चुके हैं। विकास भवन में भी करीब 50 कर्मचारी हाल ही में संक्रमित पाए जा चुके हैं। सेल टैक्स विभाग में भी लगभग 20 कर्मचारी पॉजिटिव हो चुके हैं। 23 जनवरी को जिला कोर्ट में भी जिला जज समेत 75 कर्मचारी-अधिकारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इससे ये सरकारी विभाग कोरोना के हॉट-स्पॉट बनते जा रहे हैं। सीएमओ डॉ० कुमार खगेंद्र सिंह का कहना है कि कर्मचारियों के पॉजिटिव मिलते ही उन्हें होमआइसोलेट कर जरूरी उपचार शुरू कर दिया जाता है।

  • उत्तराखंड में जिलेवार आज, 23 जनवरी 2022, रविवार को पाए गए कोरोना कोविड-19 के नए मामलों की संख्या
  • देहरादून : 870
  • हरिद्वार : 485
  • नैनीताल : 243
  • उधमसिंह नगर : 529
  • पौड़ी गढ़वाल : 306
  • अल्मोड़ा : 148
  • टिहरी गढ़वाल : 58
  • पिथौरागढ़ : 37
  • चम्पावत : 28
  • चमोली : 169
  • उत्तरकाशी : 99
  • रुद्रप्रयाग : 25
  • बागेश्वर : 67
  • कुल : 3064

उत्तराखंड में कोविड-19 संक्रमितों की ठीक होने की दर (रिकवरी रेट) : 88.32 %.

कोरोना संक्रमण से बचने के लिए:
➥ शासन-प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें।
➥ मास्क का प्रयोग करें।
➥ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें (दो गज की दूरी बनाये रखें)।
➥ आरोग्य सेतु एप्प का उपयोग करें।
➥ जब आवश्यक हो तभी बहार निकालें।
➥ भीड़-भाड़ वाली जगहों में जाने से बचें।
➥ नाक, मुँह व आखों को हाथों से नहीं छुयें।
➥ किसी भी प्रकार के सामान को घर में लाते हैं तो पहले उसे ठीक से धोकर रखें / उपयोग में लायें। यहाँ तक कि फल, सब्जी व दूध को जिस थैली/पन्नी में लाते हैं, पहले उसको ठीक से पानी से धोयें तथा फिर अपने हाथों को भी धोकर सैनिटाइज करें।
➥ यदि आपको लगता है कि आप किसी ऐसे क्षेत्र से आकर अपने घर में प्रवेश कर रहे है तो घर के अंदर प्रवेश करते ही अपने हाथों को सैनिटाइज करें फिर अच्छी तरह से हाथ, पॉव, मुँह धोकर, पुनः हाथों को सैनिटाइज करें। यदि आवश्यकता हो तो नहाकर कपड़ों को धो डालें तथा घर के गेट, हैंडिल व रेलिंग आदि को सैनिटाइज करें।
➥ हाथों को बार-बार धोते रहें एवं सैनीटाइज़ करें।
➥ गरम पानी का सेवन करें।
➥ लक्षण महसूस होते ही चिकित्सक की सलाह लें एवं जाँच करवायें।

हम और आप, सभी स्वस्थ्य रहें, ‘आकाश ज्ञान वाटिका’ परिवार यही कामना/प्रार्थना करता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!