Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

स्मार्ट सिटी लि० द्वारा देहरादून जनपद में स्थापित 50 वेरिएबल, मूविंग डिस्पले पर मतदाता जागरूकता से सम्बन्धित 30 अलग-अलग संदेश किये जा रहे हैं प्रसारित

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 25 जनवरी 2022 – जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी द्वारा निर्वाचन गीत का लांच किया जाएगा

आकाश ज्ञान वाटिकाz, 24 जनवरी 2022, सोमवार, देहरादून (जि.सू.का)। जिला निर्वाचन अधिकारी / जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार द्वारा स्मार्ट सिटी लि० को विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 में सभी वर्गों के मतदाताओं हर वर्ग के मतदाताओं यथा पहली बार बने मतदाता, महिला, दिव्यांग, वृद्धजन, थर्ड जैन्डर मतदाताओं को 14 फरवरी 2022 को मतदान दिवस के दिन मतदान हेतु जागरूक किए जाने के उद्देश्य से स्मार्ट सिटी लि० द्वारा जनपद में स्थापित 50 वेरिएबल, मूविंग डिस्पले पर मतदाता जागरूकता से सम्बन्धित 30 अलग-अलग संदेश प्रसारित किये जा रहे हैं, जिनमें :

वोट डालने जाना है अपना फर्ज निभाना है’

‘आपका मतदान है लोकतंत्र की जान’

निर्भय हो मतदान करेंगे देश का हम सम्मान करेंगे’’

“ना नशे से ना नोट से किस्मत बदलेंगे वोट से’’

‘‘छोड़ो अपने सारे काम पहले चलो करे मतदान’’

‘चुनाव है लोकतंत्र का आधार मतदान करके इसके महत्व को करें साकार’’

‘मतदान का अधिकार हमारा है जन जन का यह नारा है’’

……………………..आदि स्लोगन प्रसारित कर जामनान को जागरूक किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त जनपद में सार्वजनिक स्थानों पर वाॅल पेन्टिंग के माध्यम से भी जागरूकता स्लोगन चस्पा किए जा रहे हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने अवगत कराया है जनपद में मतदान का प्रतिशत बढ़ाये जाने हेतु स्वीप गतिविधियाँ संचलित की जा रही हैं जिनमें नगर निगम एवं नगर पालिका परिषद नगर निकाय में मताता जागरूकता स्लोगन वाले बैनर चस्पा किए गए हैं तथा विभिन्न माध्यमों वाॅल पेन्टिंग, संदेश, गीत, स्मार्ट सिटी के वीएमडी के माध्यम से जागरूकता संदेश के साथ ही जनपद की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों के सार्वजनिक स्थानों पर मतदाता जागरूकता संदेश लिखे फ्लैक्स चस्पा करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने जनपद में मतदान हेतु जागरूक करने के लिए कोविड सक्रमण को मध्यनजर रखते हुए स्वीप गतिविधि जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके लिए उन्होंने विभिन्न माध्यमों यथा वाॅल पेन्टिग, प्रिन्ट मीडिया, इलैक्ट्रोनिक मीडिया एवं सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए उन्होंने संबंधितों से इस कार्य में सहयोग की अपेक्षा की है ताकि लोकतंत्र के इस महापर्व पर जनपद का मतदान प्रतिशत अधिक से अधिक बढ़ाए जा सके।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 25 जनवरी 2022 को कलेक्ट्रेट सभागार में कोविड संक्रमण के प्रोटोकाॅल को मध्यजर रखते हुए, कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी द्वारा निर्वाचन गीत का लांच किया जाएगा, साथ ही प्रथम बार वोटर बने मतदाताओं मतदाता पहचान पत्र वितरित किए जायेंगे तथा उनके विचार भी सुने जायेंगे। कार्यक्रम जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी द्वारा मतदाताओं हेतु निर्वाचन गतिविध्यिों पर संक्षिप्त जानकारी दी जायेगी। कार्यक्रम में सफाई कर्मियों, प्रथम बार मतदाताओं, दिव्यांग मतदाता एवं ट्रांस्जेण्डर मतदाताओं, निर्वाचन जैकेट एवं मास्क वितरण किये जायेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!