Breaking News :
>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेशविशेष

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल के अनुराग रमोला को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार अवार्ड से नवाजा

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 जनवरी 2022, सोमवार, देहरादून। केंद्रीय विद्यालय ओएनजीसी के 11वीं कक्षा के छात्र अनुराग रमोला को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार अवार्ड से नवाजेा। कला और संस्कृति में पेंटिंग के लिए अनुराग का नाम इस अवार्ड के लिए बीते वर्ष चयनित किया गया था, लेकिन कोरोना की वजह से इस वर्ष अवार्ड दिया गया। पीएम मोदी ने अनुराग सहित देशभर के चयनित बच्चों से आनलाइन संवाद भी किया।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के विजेताओं से वर्चुअली संवाद में अनुराग कचहरी स्थित एनआइसी बिल्डिंग में पिता चौत सिंह रमोला और महिला और बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्र के साथ पहुंचे और कार्यक्रम से जुड़े। अनुराग को कला और संस्कृति में पेटिंग के क्षेत्र में यह पुरस्कार दिया गया।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने 2020 में आनलाइन आवेदन मांगे थे। जिसमें वर्ष 2021 में विभिन्न क्षेत्रों में छात्रों ने आवेदन कर अपने प्रोजेक्ट मंत्रालय को भेजे गए थे, जिसमें 16 वर्षीय अनुराग का चयन देशभर में पेंटिंग के लिए किया गया था। कोरोना के चलते बीते वर्ष के विजेताओं को वर्ष 2022 में पुरस्कृत करने की घोषणा हुई। पर, इस बार भी कोरोना के बढ़ते संक्रमण से कार्यक्रम को वर्चुअल किया गया, जिसमें 21 राज्यों के 29 विजेताओं को डिजिटल सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया गया। इधर, अनुराग को पुरस्कार मिलने से विद्यालय स्टाफ और छात्र-छात्राओं ने भी खुशी जताई। अनुराग ने पर्यावरण के खतरे को लेकर पेंटिंग बनाई थी। मंत्रालय की ओर से उत्तराखंड महिला एवं बाल विकास विभाग के सचिव एचसी सेमवाल को पत्र लिखकर अनुराग के चयन की जानकारी दी गई थी।

टिहरी गढ़वाल के रहने वाले हैं अनुराग
अनुराग मूल रूप से रमोला मूल रूप से उत्तराखंड के टिहरी जिले के प्रतापनगर के रहने वाले हैं। वर्तमान में वह परिवार के साथ देहरादून के चंदर नगर में रहते हैं। अनुराग के पिता चौत सिंह नगर निगम में कार्यरत हैं, जबकि मां सुनीता रमोला गृहणी हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!