Breaking News :
>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

बांदा में वाहन चेकिंग में 28 किलो विस्फोटक मिलने से मची खलबली

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 जनवरी 2022, रविवार, बांदा। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान को लेकर पुलिस की सक्रियता से बड़े मामले सामने आने लगे हैं। वाहनों की चेकिंग में पुलिस को शनिवार को कानपुर में जहां 50 लाख रुपया मिला, वहीं रविवार को बांदा में वाहन चेकिंग में 28 किलो विस्फोटक मिलने से खलबली मच गई है। माना जा रहा है कि विस्फोटक का प्रयोग चुनाव के दौरान माहौल बिगाड़ने के लिए किया जाता। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

विधानसभा चुनाव को लेकर सक्रिय उत्तर प्रदेश पुलिस की टीमें इन दिनों शहर के साथ राज्यों की सीमा में वाहन चेकिंग में लगी है। पुलिस को इसी चेकिंग के दौरान बांदा में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक बाइक की चेकिंग के दौरान 28 किलो ग्राम विस्फोटक सामग्री बरामद की है। इसके साथ ही पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह लोग इतनी मात्रा में विस्फोटक के बारे में पुलिस को स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहे थे।

बांदा के सर्किल ऑफिसर सदर क्षेत्र के सत्य प्रकाश शर्मा ने बताया कि 28 किलो विस्फोटक के अलावा इनके पास से 195 फ्यूज और आधा किलो सुतली बरामद हुई है। हमने इनके खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया है। चुनाव को लेकर चल रहे आपरेशन क्लीन क्राइम अभियान के तहत पुलिस ने चेकिंग में बाइक से फतेहपुर जनपद बारूद ले जा रहे तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 28 किलो विस्फोटक सामाग्री के साथ 196 फ्यूज व बम बनाने के लिए आधा किलो सुतली बरामद की है। इनके पास मिली नकदी के साथ चार मोबाइल व बाइक भी पकड़ी गई है। बारूद रखने संबंधी कोई लाइसेंस न दिखा पाने से पुलिस ने तीनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर इनको जेल भेज दिया है।

jagran

चिल्ला थाना प्रभारी नरेन्द्र प्रताप सिंह सिंह व एसआइ धर्मेन्द्र सिंह टीम के साथ चौकी के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक बाइक पर सवार तीन लोगों को रोका तो उन्होंने भागने का प्रयास किया। थाना प्रभारी ने बताया कि चेकिंग से बचकर भागने के चक्कर में तीनो लोग ब्रेकर पर गिर गए।के दौरान इन लोगों ने फतेहपुर जा रहे हमीद हुसैन व जाकिर हुसैन निवासीगण कस्बा जाफरगंज जिला फतेहपुर व शहीद निवासी टेलीफोन टावर के पास मर्दननाका शहर बांदा कोतवाली नगर को पकड़ा। बाइक में इनके बैग से पुलिस ने आठ किलो ढोका, 16 किलो बरेठा, चार किलो एल्युमोनियम चूरा समेत कुल 28 किलो विस्फोटक सामाग्री बरामद की। तलाशी लेने में 14850 रुपए नकद पकड़े गए हैं। आरोपितों के विरुद्ध विस्फोटक पदार्थ अधिनियम व एमवी एक्ट में चालान किया गया। शहीद ने बताया कि कई वर्षों पहले उसके पिता की पटाखे की दुकान थी। जिसकी बची सामाग्री उसने अपने दोनों साथियों को दी है। फतेहपुर जनपद के पकड़े गए आरोपितों ने बताया कि वह चुनाव के दौरान अतिशबाजी बनाकर बेचते थे। पटाखे बनाकर चोरी छिपे अन्य दुकानों में बिक्री करते हैं।

jagran

इससे पहले कानपुर में शनिवार रात बसपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी शमशुद्दीन राईन के भतीजे की कार से 50 लाख रुपए मिले। पश्चिमी यूपी प्रभारी शमशुद्दीन पर 67 लाख रुपये लेकर टिकट न दिलाने का आरोप लगा था। इतना रुपया मिलने पर आयकर विभाग की टीम ने चकेरी थाने में राईन के भतीजे से नकदी के बारे में पूछताछ भी की। वह इस रकम का कोई स्रोत नहीं बता पाए हैं। राईन की ओर से जारी एक पत्र में कहा गया है कि बरामद रकम का बसपा से कोई लेना-देना नहीं है। फ्लाइंग स्क्वाड और स्टैटिक सर्विलांस टीम ने शनिवार रात लखनऊ नंबर की पंजीकृत नीले रंग की स्कार्पियो को रामादेवी चौराहे से पकड़ा। गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें करीब 50 लाख रुपये की नकदी मिली। बरामद रकम चकेरी थाने ले जाई गई है और आयकर विभाग की टीम कारोबारी आमीन राईन से पूछताछ कर रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!