Breaking News :
>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम>>उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल>>मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग एक) सम्पन्न>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट>>टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी : मुख्यमंत्री धामी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

पूर्व IPS अधिकारी असीम अरुण ने ली BJP की सदस्यता, बोले : ‘यहाँ भी बेहतर करने का करूँगा प्रयास’

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 जनवरी 2022, रविवार, लखनऊ। कानपुर के पहले पुलिस कमिश्नर रहे आइपीएस अधिकारी असीम अरुण वीआरएस लेने के बाद रविवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता दिलाई। उनके साथउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी थे।

भाजपा में शामिल होने के बाद असीम अरुण ने कहा कि मैं आभारी हूं कि आज मुझे भाजपा में काम करने का मौका मिल रहा है और मेरी पूरी कोशिश भी रहेगी कि मैं यहां भी अपना बेहतर करने का प्रयास करूं। उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने प्रदेश भर में कानून का एक बेहतर माहौल तैयार किया और पुलिस अधिकारियों को या सभी को पूरी ईमानदारी से काम करने की प्ररेणा दी। मैं पूरी ईमानदारी से आपको बता सकता हूं कि पिछले पांच वर्ष में पुलिस के लिए बिना किसी दबाव के काम करने का इससे बेहतर अवसर कभी नहीं रहा।

केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि युवाओं के लिए प्रेरणा और ईमानदार छवि वाले असीम अरुण जी का भाजपा में स्वागत है। आशा है कि वह अपनी नई पारी में भी लोकहित और युवाओं को प्रेरित करते रहेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि ईमानदार छवि वाले आइपीएस असीम अरुण का हम भाजपा में स्वागत करते हैं। इन्होंने देश से लेकर प्रदेश तक में कई जिम्मेदार पदों पर अपनी सेवाएं दीं और पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ डटे रहे। एक ईमानदार छवि, दलित, वंचित, शोषितों का शोषण न हो इसके लिए संघर्ष करने वाले पूर्व डीजीपी श्रीराम अरुण के पुत्र आइपीएस अधिकारी असीम अरुण लोकहित के लिए कार्य करते रहे हैं। अब भाजपा की जन कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित हो कर नये यूपी के विकास को गति प्रदान करने के लिए कर्तव्यनिष्ठ पूर्व आइपीएस अधिकारी असीम अरुण ने भाजपा परिवार की सदस्यता ली है।

स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि अपने जीवन मे लोग कितना परिश्रम करते है। परिवार चाहता है मेरा बेटा अधिकारी बने। ऐसा परिवार जिसका प्रदेश में सम्मान है। एक ईमानदार छवि दलित पिछले वांछित के सम्मान के लिए असीम अरुण ने काम किया है। असीम अरुण के पिता श्रीराम अरुण ने भी डीजीपी रहते हुए बेहतर कार्य किया। आज उसी रास्ते पर आसिम अरुण यहां तक पहुचे। आज भाजपा का एक ईमानदार अधिकारी ने चयन किया। हिन्दुतान में भाजपा ही ऐसा दल है जो देश के सम्मान के लिए काम करता है। यहां पर एक चाय बेचने वाला गरीब के घर जन्म लेने वाला प्रधानमंत्री बनता है। पहली बार किसी ने कहा कि ना तो खायेंगे ना खाने देनेगे। किी भी देश में महामारी में भोजन की व्यवस्था एक विचारधारा ही कर सकती हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!